
आज का राशिफल शनिवार 6 जुलाई 2024 आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पहला दिन
आज का राशिफल मेष राशि 6 जुलाई के अनुसार मेष राशि वालों के लिए किसी प्रियजन की सलाह आगे बढ़ने में सहायक होगी। व्यापार में नए सौदे लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, भाइयों से वाद-विवाद की स्थिति निर्मित होगी, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि 6 जुलाई के अनुसार उम्मीद से ज्यादा खर्च होगा, परिजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आलस्य के कारण जरूरी कार्य लंबित होंगे, किसी अनजान भय बना रहेगा। संत सानिध्य मिलेगा, आर्थिक लाभ के योग हैं।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल मिथुन राशि 6 जुलाई के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए कार्यस्थल का माहौल अनुकूल रहेगा, संतान की चिंता बनी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, घर के जरूरी कार्य आज पूरे होंगे। वाहन पर खर्च होगा, दोस्तों के साथ समय बीतेगा।
आज का राशिफल कर्क के अनुसार सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रहेगी, कर्मचरियों से मतभेद संभव है। बहनों से संबंध मधुर होंगे, जमीन जायदाद से जुड़े कार्य समय पर पूरे करें, यात्रा के योग हैं।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 6 जुलाई को सिंह राशि वालों के लिए दिन उपयुक्त है, अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बावजूद आपकी निंदा और कार्य में कमी निकाली जाएगी। सामाजिक कीर्ति में कमी आएगी, नए सम्पर्क बनेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 6 जुलाई को कन्या राशि वालों को आज वाद-विवाद से बचना चाहिए। नए व्यवधान कार्य को बाधित करेंगे, जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा, नए कपड़े आभूषणों की प्राप्ति होगी। पुराने विवाद सुलझेंगे।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल तुला राशि के अनुसार शनिवार को तुला राशि वालों का भाग्य अच्छा रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को अच्छा मौका मिलेगा। सांसारिक साधनों में वृद्धि होगी और परिवार में किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे तो बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भौतिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपने कामों को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल के अनुसार 6 जुलाई को दिन की शुरुआत में कार्य में रूकावट आएगी। वाहन की खराबी से काम देरी से पूरे होंगे। सरकारी रूके कार्य शनिवार को पूरे होंगे। दोस्तों के सहयोग से कार्य होंगे, गुप्त नवरात्रि के पहले दिन आर्थिक लाभ होगा।
शनिवार राशिफल के अनुसार 6 जुलाई को अपनी सोच को बदलें, धनु राशि वालों को जमाने के साथ चलना सीखना चाहिए जो बीत गया उसे भूल कर नई शुरुआत करें, धर्म में रूचि बढ़ेगी। किसी अजनबी पर जल्द विश्वास न करें, उधार दिया पैसा मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः
शनिवार राशिफल 6 जुलाई के अनुसार मकर राशि वाले दिन का महत्व समझें। आलस्य त्यागें, यह आपकी उन्नति का सबसे बड़ा शत्रु है। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, व्यापार में नए सौदे लाभकारी सिद्ध होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशिफल शनिवार 6 जुलाई के अनुसार दिन उत्तम है, उधार दिए पैसे मिल सकते हैं। भवन भूमि में निवेश शुभ रहेगा, नए कार्य की शुरुआत आज संभव है। न्याय विभाग से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे, व्यापार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
दैनिक राशिफल मीन राशि के अनुसार मीन राशि वालों का दिन व्यस्ततापूर्वक रहेगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी आएगी। भाइयों से व्यवहार सुधरेंगे, भक्ति भाव में मन लगेगा। वाहन सुख संभव है।
Updated on:
06 Jul 2024 02:27 pm
Published on:
05 Jul 2024 10:38 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
