
Viral: पाकिस्तान के बने आईलाइनर को लगाने से 3 बच्चे बीमार, अलर्ट जारी
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में तीन बच्चे पाकिस्तान के बने हाशमी ब्रांड आईलाइनर का प्रयोग करने से बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने कहा कि कि यह आईलाइनर दूषित सीसा यानि (Lead) से बना हुआ था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू साउथ वेल्स राज्य सरकार ने उत्पादों को लेकर एक जन स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है। सरकार ने कहा, "काजल कॉस्मेटिक में 84 प्रतिशत सीसे के साथ-साथ अन्य हानिकारक धातु पाई गई है। यह उत्पाद वैध रूप से आयात किए गए हैं लेकिन इसमें खतरनाक भ्रामक पैकेजिंग की गई है।" अधिकारियों का कहना है कि, "हाशमी अंजन असवाद और हाशमी सुरमी विशेष कॉस्मेटिक कुछ विशिष्ट दुकानों पर बिकते हैं, जो सिडनी में भारतीय व पाकिस्तानी वस्तुओं का भंडार करते हैं।"
जानकारी के लिए बता दें कि, लीड एक अत्यधिक जहरीले धातु और एक बहुत मजबूत जहर है लीड विषाक्तता एक गंभीर और कभी-कभी घातक स्थिति पैदा करता है। इसे जहर बनने में आमतौर पर महीनों या वर्षों की अवधि लगती है जानकारों की मानें तो इससे गंभीर मानसिक और शारीरिक हानि हो सकती है। युवा बच्चों के लिए सबसे खतरनाक साबित होता है। विनियमन का निरीक्षण करने वाले राज्य के मंत्री मैट कीन ने कहा, "कुछ उत्पादों की पैकेजिंग पर विशेष रूप से कहा गया है कि इसमें सीसा मौजूद नहीं है जो कि काफी शर्म की बात है।" चिकित्सकों ने बीमार बच्चों के खून में सीसा पाए जाने के बाद चिंता व्यक्त की थी।
उठा सकते हैं ये जोखिम...
Published on:
24 Jul 2018 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
