
chaiwala
देश के कई नौजवान नौकरी से ज्यादा खुद का रोजगार कर अपना भविष्य संवारने में लगे हैं। महामारी कोरोना काल के बाद लोग अपने स्तर पर छोटा मोटा बिजनेस शुरू कर अपना जीवन व्यापन कर रहे है। बीते कुछ सालों नए नए नाम और आइडियाज से चाय का काम शुरू कर रहे है। हाल ही में IIT और NIT के छात्रों ने खोला टी स्टॉल खोली। इसके साथ ही'मॉडल चायवाली' भी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। अब बेंगलुरु में चायवाला चर्चा में है। यहां एक चाय की दुकान ने बिटकॉइन को भुगतान के तरीके के रूप में स्वीकार करने के अपने आइडिया ने सभी चौंका दिया। सबसे खास बात यह है कि इस दुकान का नाम भी यूनिक है। एक शख्स ने इसका नाम फ्रस्ट्रेटेड ड्रॉपआउट रखा। इस दुकान पर चाय पीने के बाद लोग को अलग-अलग तरीके से पेमेंट करने की सुविधा दी है।
इन दिनों देश की स्टार्टअप कैपिटल बेंगलुरु में शुभम सैनी ने 'फ्रस्ट्रेटेड ड्रॉपआउट' टी स्टॉल खोली है। बताया जा रहा है कि सैनी ने अपने बीसीए कोर्स को छोड़ने के बाद इस स्टार्टअप को शुरू किया। सोशल मीडिया पर उनकी स्टॉल की कई फोटो और वीडियो छाई हुई है। एक तस्वीर में एक शख्स टेबल पर मैगी और पास्ता के पैकेट के बीच चाय बनाते नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में बैनर पर लिखा है, चल चाय पीते हैं।
शुभम अपनी दुकान में तंदूरी चाय भी बनाते हैं। लोगों को उनका यह आइडिया बेहद ही पसंद आया। इसके साथ ही वह लोगों को आकर्षित करने के लिए विज्ञापन में लिखा है कि हम आपकी चाय मिट्टी के बर्तनों में बनाते हैं और इसे कुल्हड़ में परोसते हैं।
यह भी पढ़ें- MOG! सिर्फ नींबू-पानी पर ज़िंदा है महिला, 41 साल पहले छोड़ दिया था खाना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में आप देख सकते है कि एक छोटी सी दुकान के बाहर एक बोर्ड पर लिखा है, क्रिप्टोकरेंसी यहां स्वीकार की जाती है। यहां पर चाय पीने के बाद ग्राहक को एक कप के लिए 20 रुपए का भुगतान करना होता है। ग्राहक अपनी सुविधाएं के लिए UPI से पेमेंट कर सकते है। शुभम सैनी का कहना है कि उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में 1.5 लाख रुपये का निवेश किया था। कुछ महीनों में पोर्टफोलियो में 1,000 प्रतिशत का उछाल आया। इसके साथ ही उनका क्रिप्टो वॉलेट बढ़कर 30 लाख हो गई। इससे प्रभावित होकर उन्होंने नए आइडिया पर काम शुरू किया।
यह भी पढ़ें- देसी जुगाड़: बेटे के लिए साइकिल पर लगाई कार जैसी सीट, video देख लोग हक्के-बक्के
Published on:
30 Sep 2022, 1:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.