29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद ATM ने खोल दी शख्स की किस्मत, रातोंरात बना दिया करोड़पति, खूब की अय्याशी

पेशे से बारटेंडर डैन सांडर्स ऑस्‍ट्रेलिया के वांगररट्टा के रहने वाले हैं। उन्होंने एक एटीएम से करीब 10 हजार रुपए ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन स्क्रीन पर 'ट्रांजैक्शन कैंसल' का मैसेज दिखाई दिया। इसके बाद कैश मिल गया। इस प्रकार से करते करते 9 करोड़ रुपए निकाल लिए। इसके बाद इन पैसों से खूब मौज मस्ती की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 30 Sep 2022, 2:53 PM IST

bartender dan sanders

bartender dan sanders

हर कोई चाहता है कि उसके पास बहुत सारे पैसे और दुनिया की सब सुख सुविधाएं हो। सभी लोग दिन रात कड़ी मेहरन करते है, लेकिन सारे अपने सपना को पूरा नहीं कर पाते है। लेकिन इस दुनिया कुछ लोग ऐसे भी है जो थोड़ा बहुत करके बहुत सारा हासिल करते लेते है। वहीं कुछ लोगों की लोटरी लगने से रातोरात करोड़पति बन जाते है। लेकिन आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिसकी बंद एटीएम ने किस्मत खोल दी और उसको मालामाल बना दिया। दरअसल, एटीएम मशीन की तकनीतिक गड़बड़ की वजह से वह करोड़पति बन गया। पांच महीनों में वह सारे पैसे अय्याशी में उड़ा दिए और अंतिम में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।


हम बात कर रहे है ऑस्ट्रेलिया के वांगररट्टा में रहने वाले डैन सांडर्स की। पेशे से बारटेंडर डैन शराब पीने के इरादे से निकाले एटपीएम पहुंचे। ATM से 10,000 रुपये निकालने गए लेकिन ATM पर ट्रांजैक्शन कैंसिल का मैसेज आया। पैसे निकालने की कोशिश करने पर Cash आने लगा। लेकिन उनके अकाउंट से पैसा नहीं कटा। फिर तो बारी बारी से उसने 9 करोड़ निकाल लिए। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतने सारे पैसे निकल जाने के बाद भी बैंक को बिल्कुल भी आभाष नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- OMG! सिर्फ नींबू-पानी पर ज़िंदा है महिला, 41 साल पहले छोड़ दिया था खाना


इसके बाद बारटेंडर डेन ने जमकर अय्याशी की शराब और शबाब पर जमकर पैसे उड़ाए। उन्होंने महिलाओं के साथ प्राइवेट जेट में पार्टी पर 44 लाख उड़ाए। शहर के नामी गिरामी रेस्टोरेंट में जाते थे पब में शराब पीते थे और बेतहाशा पैसे लुटाते थे। अय्याशी के अलावा इस दौरान उन्होंने अपने एक दोस्त की यूनिवर्सिटी की फीस भी अदा की थी।

यह भी पढ़ें- देसी जुगाड़: बेटे के लिए साइकिल पर लगाई कार जैसी सीट, video देख लोग हक्के-बक्के


डैन को अंदर ही अंदर इस चोरी का डर खाए जा रहा था। उनको लगने लगा कि वह कभी न कभी पकड़े जाएंगे। इसके बाद वह चिंता से घिर गए, यह बात उन्‍होंने अपने थेरेपिस्‍ट को बताई। थेरेपिस्‍ट ने कहा कि उन्‍हें खुद को सौंप की सलाह दी है। साल 2016 में डैन जेल से रिहा होकर अब 1 घंटे के 1000 रुपए लेकर फिर से बारटेंडर की नौकरी कर रहे हैं। उनकी इस कहानी पर फिल्म बनाने की चर्चा हो रही है।