नई दिल्ली। ट्रैफिक नियमों के चलते कई मामलों में चालान काटे जाते हैं। जैसे शराब पीकर ड्राइविंग करना, रैश ड्राइविंग करना, सीट बेल्ट न लगाना, फोन पर बात करना, रेड लाइट तोड़ना जैसे नियमों का उलंघन करना। लेकिन लैटिन अमरीकी देश उरुग्वे ( Uruguay ) से एक ऐसी खबर आई है जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे। यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक महिला की ऐसी गलती के लिए चालान काटा है जिसके बारे में आपने कभी सुना नहीं होगा। उरुग्वे में ट्रैफिक पुलिस ने एक महिला का चालान इसलिए काट दिया क्योंकि वह उसे बेहद सुंदर और आकर्षक लगी।