scriptMcdonalds ने आइसक्रीम के ऊपर धनिया डालकर सर्व की आइस्क्रीम, लोगों ने दिया अजीब रिएक्शन | McDonalds Offering Coriander Ice Cream In China Peoples Weird Reaction | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Mcdonalds ने आइसक्रीम के ऊपर धनिया डालकर सर्व की आइस्क्रीम, लोगों ने दिया अजीब रिएक्शन

दुनियाभर में वियर्ड फूड का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। भारत में भी कई स्ट्रीट फूड्स वेंडर दो अलग अलग तरह की डिश के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक्सपेरिमेंट Mcdonalds ने भी किया है। मेकडॉनाल्ड्स धनिया की टॉपिंग वाली आइसक्रीम सर्व कर रहा है।

नई दिल्लीFeb 23, 2022 / 05:42 pm

धीरज शर्मा

Mcdonalds Offering Coriander Ice Cream In China Peoples Weird Reaction

Mcdonalds Offering Coriander Ice Cream In China Peoples Weird Reaction

आप भी आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए ये खबर काम साबित हो सकती है। दरअसल दुनियाभर में इन दिनों वियर्ड फूड का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। कई स्ट्री फूड वेंडर्स अलग-अलग डिशों को मिलाकर नया फूड तैयार कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ Mcdonalds ने भी किया है।अपनी फूड चेन चलाने वाले McDonald’s ने आइसक्रीम के साथ कुछ अलग ही एक्सपेरिमेंट कर दिया है। दरअसल चीन में मेकडॉनालड्स कंपनी ने धनिया वाली आइस्क्रीम सर्व कर रही है। कंपनी ने धनिया की गार्निश कर लोगों के सामने आइसक्रीम का नया ही फ्लेवर पेश कर दिया।

Cilantro Sundae नाम से किया पेश

McDonald’s ने धनिया के प्रति दुनिया भर के लोगों का लगाव देखते हुए चीन में धनिया से सजी हुई खास आइसक्रीम पेश कर दी है। फास्ट फूड चेन चलाने वाली इस बड़ी कंपनी ने Cilantro Sundae नाम के इस डीजर्ट का बेहद लिमिटेड एडिशन पेश किया है। ये सिर्फ 25 फरवरी तक ही लोगों के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें – ब्रिटीश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने जीता दिल, एक बार फिर छुरी-कांटे नहीं बल्कि हाथों से खाया डोसा


https://twitter.com/ZhugeEX/status/1495698664500645894?ref_src=twsrc%5Etfw

क्या है इस खास आइस्क्रीम में ?

मेकडॉनाल्ड्स की ओर से पेश किए गए वनीला सॉफ्टी का ही एक नया वर्जन है। इसमें सॉफ्टी पर कटा हुआ धनिया सजाया जाता है और आइसक्रीम पर धनिया और नींबू का सॉस यानि अपनी धनिया चटनी डाली जाती है।
इस आइसक्रीम की कीमत चीन में 6.6 युआन यानि भारतीय मुद्रा में करीब 77 रुपए रखी गई है।
आइसक्रीम के साथ धनिया का कॉम्बिनेशन इससे पहले आपने शायद ही कभी सुना हो। खास बात यह है कि मेकडॉनाल्ड्स की ओर से किए गए इस एक्सपेरिमेंट को लेकर लोगों के भी अजीब रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
https://twitter.com/ZhugeEX/status/1495698664500645894?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ZhugeEX/status/1495698664500645894?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ZhugeEX/status/1495698664500645894?ref_src=twsrc%5Etfw

कहीं आज एक अप्रैल तो नहीं…

चीन के मेकडॉनाल्ड्स की ओर से धनिया वाली आइस्क्रीम परोसे जाने पर यूजर्स ने भी अलग-अलग प्रतिक्रयाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा है। आइस्क्रीम पर धनिया देखकर मैंने दो बार देखा कि कहां आज 1 अप्रैल तो नहीं है। हालांकि कुछ बहादुर लोगों ने इस एक्सपेरिमेंट को एक बार जरूर टेस्ट करने की इच्छा जताई है।

यह भी पढ़ें – 60 साल दिहाड़ी मजदूर बना मॉडल, वायरल फोटो से रातों रात बदल गई किस्मत

Home / Hot On Web / Mcdonalds ने आइसक्रीम के ऊपर धनिया डालकर सर्व की आइस्क्रीम, लोगों ने दिया अजीब रिएक्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो