
ryan marlow
भगवान की लीला को आज तक कोई भी समझ नहीं पाया है। कई बार ऐसी घटनाएं घट जाती है, जिसे लोग कुदरत का करिश्मा कहने लगते है। आपने कई घटनाएं ऐसी सुनी होंगी, जिसमें मरने के बाद इंसान फिर से जिंदा हो जाता है। हाल ही में एक घटना अमरीका में सामने आई है। अमरीका के नॉर्थ कैरोलिना में एक शख्स को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद उसके ऑर्गन डोनेशन की तैयारी चल रही थी। इस बीच पत्नी ने जैसे ही उसे छुआ तो वह शख्स अचानक जिंदा हो गया। आइए जानते है इस हैरान कर देने वाली घटना के बारे में।
खबरो के अनुसार, 3 बच्चों के पिता रयान मार्लो खाद्य जनित बीमारी लिस्टेरिया से पीड़ित थे। 37 वर्षीय रयान को 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बीमारी ने उसके पूरे शरीर को जकड़ लिया, जिसके चलते उनके दिमाग में सूजन आ गई और वे कोमा में चले गए। रयान की पत्नी मेगन ने बताया कि डॉक्टर्स ने उनके पति को ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। उनके अंगों को दान करने के लिए डॉक्टर्स उनके शरीर को थिएटर के लिए तैयार कर रहे थे।
डॉर्क्ट्स द्वारा रयान को मृत घोषित करने के बाद परिवार में मातम पसर गया। सभी लोग रयान की खबर से दुखी थे। रयान की पत्नी मेघन ने बताया कि डॉक्टर्स की सर्जरी से पहले भतीजा जब रयान के पास गया तो उसने वहां बच्चों के साथ खेलते हुए उनके वीडियो को चला दिया, इसके बाद रयान अपने पैर हिलने लगे। उन्होंने कहा कि मैंने देखा रयान पैर हिला रहे थे और वह रो रही थी। फिर उन्होंने सोचा कि ब्रेन डेट मामले में ऐसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- किन्नर पर आया शादीशुदा युवक का दिल, रचा ली शादी, पत्नी ने भी स्वीकार किया पति का बंटवारा
मेघन ने बताया कि वह रयान को देखने रूम में गई और कुछ कहने लगी। उन्होंने रयान से कहा कि मैं पागलों जैसी लड़ना चाहती हूं और ऑर्गन डोनेशन प्रोसेस को रोकने के लिए कहने जा रही हूं। कुछ जांच करवानी है इसके बाद पता चला कि रयान की न्यूरोलॉजिकल डेथ नहीं हुई है और दिमाग में खून फ्लो हो रहा है।
यह भी पढ़ें- इस बंदर ने 9 साल तक की रेलवे में सरकारी नौकरी, मिलती थी इतना तनख्वाह, जानिए कैसे लगी जॉब
जांच के बाद पता चला कि रयान के दिमाग में ब्लड का फ्लो हो रहा है। उनकी न्यूरोलॉजिकल डेथ नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रयान अभी भी कोमा में है और उनकी स्थिति काफी गंभीर ही बनी हुई है। वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मेगन को पूरी उम्मीद है कि जल्द वो अपने पति के साथ होंगी। उसका पूरा परिवार भगवान से यही प्रार्थना कर रहा है।
Updated on:
16 Sept 2022 01:57 pm
Published on:
16 Sept 2022 01:57 pm
