1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस झोपड़ी में ना बिजली ना ही पानी, फिर भी 2 करोड़ कीमत, जानिए क्यों है इतनी महंगी

सोशल मीडिया पर इन दिनों लकड़ी की बनी एक झोपड़ी के चर्चे हो रहे है। इस झोपड़ी को अब तक की सबसे महंगी बताया जा रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसकी कीमत 2 करोड़ रुपए रखी है। लेकिन इस झोपड़ी में आपको ना तो बिजली और ना ही पानी की व्यवस्था मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 31 Mar 2022, 7:02 AM IST

 small wooden beach hut

small wooden beach hut

हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो। इसलिए वह जीवन भर की कमाई खर्च कर देता है। हर कोई चाहता है कि उसके सपनों के घर में सभी आधुनिक सुख-सुविधा हो। इसलिए लोग करोड़ों-अरबों रुपए तक खर्च कर देते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर लकड़ी की बनी झोपड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह झोपड़ी करोड़ों में बिकने जा रही है। इसकी कीमत जानकर किसी के भी होश उड़ सकते है। जी हां, इस झोपड़ी को खरीदने के लिए दो करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसमें ना तो बिजली की व्यवस्था है और ना इसमें पानी है। आइए जानते है यह मामूली दिखने वाली लकड़ी की झोपड़ी में ऐसा क्या है जो लोग इतनी मोटी रकम देने के लिए तैयार है।

अब तक की सबसे महंगी झोपड़ी
नॉर्थ वेल्स के बीच पर मौजूद एक झोपड़ी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। एबरसोच के लोकप्रिय समुद्र तट पर एक छोटी सी झोपड़ी की कीमत लगभग 200,000 पाउंड है, जो लगभग 2 करोड़ रुपये है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह पोर्थमावर बीच, ग्वेने, नॉर्थ वेल्स पर बेची जाने वाली अब तक की सबसे महंगी झोपड़ी बन जाएगी।

यह भी पढ़ें - 'पार्टी' करने के लिए बुक करा ली पूरी ट्रेन, दोस्तों के साथ जमकर उड़ाए नोट, देखें वीडियो



नॉर्थ वेल्स के बीच पर बनी है झोपड़ी
आपको बता दें कि ब्रिटेन के सभी बड़े शहरों में लोगों को किराए के मकानों में रहने के लिए भारी रकम अदा करनी पड़ रही है। अगर लोकेशन अच्छी हो वहां से सीधा समुद्र का नजारा देखने को मिले तो उसका किराया भी हाईफाई होगा। इन दिनों नॉर्थ वेल्स के बीच पर एक झोपड़ी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस झोपड़ी की कीमत दो करोड़ रखी गई है।

यह भी पढ़ें - लकड़ी का बना दिया 'ट्रेडमिल', आनंद महिन्द्रा का आया दिल, बोले- मुझे भी एक चाहिए




न बिजली न पानी की सुविधा
आप सोच रहे होंगे कि ये झोपड़ी दो करोड़ में बिकने जा रही है, तो इसमें बहुत सारी सुविधाएं होगी। लेकिन आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि इसमें ना तो बिजली मिलेगी ना ही पानी की व्यवस्था होगी। खास बात यह है कि इस झोपड़ी में सुविधा के नाम पर केवल बीच कैफे और लोकल याट क्लब के निकट होना ही है।