2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्ची के स्कूल बैग में छिपकर बैठा था ये ‘खतरनाक जीव’, खोलते ही क्लास में मचा हड़कंप

रोज़ की तरह यह बच्ची सुबह स्कूल के लिए तैयार हुई और जब क्लासरूम में बैठते ही उसने अपने बैग की ज़िप खोली और सांप देखते ही चिल्लाने लगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 2 Nov 2018, 1:29 PM IST

snake found in the school bag of girl

बच्ची के स्कूल बैग में छिपकर बैठा था ये 'खतरनाक जीव', खोलते ही क्लास में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक बच्ची के स्कूल बैग से सांप निकलने की घटना ने तहलका मचा रखा है। पंजाब के तरनतारन में हुई यह घटना 2 दिन पहले की बताई जा रही है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस सांप की लंबाई लगभग 5 फीट थी। रोज़ की तरह यह बच्ची सुबह स्कूल के लिए तैयार हुई और जब क्लासरूम में बैठते ही उसने अपने बैग की ज़िप खोली और सांप देखते ही चिल्लाने लगी। बैग खोलते ही सांप की पूंछ दिख रही थी। सांप देखकर क्लास में बैठे बच्चे बेहद घबरा गए और जिस बच्ची के बैग से सांप निकला वो ज़ोर-ज़ोर से रोने लगी और क्लास में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें-महिला ने गर्भपात के बाद शेयर की 14 हफ्ते के भ्रूण की तस्वीरें, महज़ 26 ग्राम था वज़न

इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन के एक सदस्य ने फौरन बच्ची का बैग क्लास से बाहर निकाला और उसे लेकर खुले मैदान की तरफ लेकर भागा। उसके बाद कर्मचारी ने बाहर मैदान में जाकर बैग को किताबों के साथ उल्टा करके झाड़ना शुरू किया तो बैग के अंदर से लगभग 5 फीट लंबा चित्तेदार सांप बाहर निकलकर गिर गया। बता दें कि, इस घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सांप को कर्मचारी ने ज़िंदा छोड़ दिया। बता दें कि, इस घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद कई लोगों ने इसे शेयर भी किया।

यह भी पढ़ें-शादी के लिए रणवीर और दीपिका ने रखी ऐसी अजीबोगरीब शर्त, जानकर आ जाएगी शाहजहां और मुमताज की याद