scriptयहां खुले में चड्डी सुखाने पर हो सकती है जेल, जानिए अंडरगारमेंट्स से जुड़े 7 अजीबोगरीब कानून | These 7 weird rules related to undergarments in World | Patrika News

यहां खुले में चड्डी सुखाने पर हो सकती है जेल, जानिए अंडरगारमेंट्स से जुड़े 7 अजीबोगरीब कानून

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2022 02:43:14 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

हर देश में अलग अलग कानून व्यवस्था होती है और कई तरह के कानून होते हैं। दुनिया के कई विकसित देशों में भी ऐसे कानून हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक जगह ऐसी है जहां पर तार या कपड़े सुखाने वाली जगह पर मेल और फीमेल अंडरगारमेंट्स को एक साथ नहीं सुखाया जा सकता है।

weird rules

weird rules

दुनिया के सभी देशों में अलग अलग कानून नियम होते है। कई देशों में महिलाओं और पुरुषों एक जैसा मान सम्मान दिया जाता है। वहीं, कुछ देश ऐसे भी है जहां पर महिलाओं को अपनी मर्जी से ना खा सकती है और ना ही घूम सकती है। कई जगह महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की भी इजाजत नहीं होती है। वैसे तो अमेरिका को महाशक्तिशाली देशों में गिना जाता है, लेकिन वहां पर अंडरगारमेंट्स को लेकर ऐसे नियम बना हुए है, जो दूसरे देशों से काफी अजीब है। आइए जानते है अंडरगारमेंट्स को लेकर क्या कानून हैं और निमय तोड़ने वालों को सजा में क्या मिलता है।


कैलिफ़ोर्निया के सैन फ़्रांसिस्को में कार साफ करते समय सावधानी बरतनी पड़ती है। आमतौर पर पुराने अंडरवियर से गाड़ी साफ कर लेते है। लेकिन यहां पर ऐसा नहीं है। इस्तेमाल किए हुए अंडरवियर से अपनी कार पोंछना अवैध है। अगर कोई ऐसा करता है, तो वह अपराध की श्रेणी में आता है।


अमेरिका में वॉशिंगटन राज्य के सीएटल में तकिए को लेकर नियम बना हुआ है। यहां के कानून के अनुसार बस या ट्रेन में सफर के दौरान पुरुषों की गोद में बिना तकिए के बैठना अपराध है। यहां ऐसा करने पर उसको 6 महीने की जेल की हवा खानी पड़ सकती है।


अमेरिका के मिनेसोटा में अंडरवियर को लेकर एक अजीबोगरीब नियम बना हुआ है। यहां पर एक ही रस्सी पर महिला और पुरुष अंडरवियर को एक साथ लटकाना अपराध है। यहां ये कानून तोड़ने वाले के गिरफ्तार भी किया जा सकता है। इसके अलावा सजा भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें

चमत्कार! पत्नी के छूते ही जिंदा हुआ शख्स, डॉक्टरों ने बता दिया था मृत




थाईलैंड में अंडरवियर पहनना जरूरी होता है। यहां पर कोई भी व्यक्ति बिना अंडरवियर पहने घर के बाहर नहीं जा सकता है। घर के बाहर कपड़े पहनना आवश्यक है। थाइलैंड में कानून का पालन ना करना भारी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें

किन्नर पर आया शादीशुदा युवक का दिल, रचा ली शादी, पत्नी ने भी स्वीकार किया पति का बंटवारा




अमेरिका के मिसौरी राज्य में कोई भी महिला इनरवियर नहीं पहन सकती है। किसी महिला ने इस कानून को मानने से मना कर दिया तो उस पर सख्त से सख्त करवाई की जाती है। स्थानीय लोगो का मानना है की इनवियर पहनकर महिलाएं आम अमेरिकी आदमी से कमनीय, सुडौल और छरहरी काया के लिए प्रशंसा का अधिकार छीनती हैं।


मीडियाई रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान में कुछ जगहों पर महिलाओं को एयर कंडीशनिंग वाली इमारतों में ब्रा पहनने के लिए कानूनी रूप से बाध्य किया जाता है। यानी उन्हें वहां ब्रा पहनना आवश्यक है। ऐसा नहीं करना अपराध माना जाता है।


स्पेन के शहर सविल में अंडरगारमेंट्स को लेकर काफी शर्म है। अपने देश में घर से बाहर जाएं तो अंडरगारमेंट्स दिखने नहीं चाहिए। यहां तो लोग धोकर भी बाहर नहीं सुखा सकते। सविल में अंडरगारमेंट्स सुखाएं तो किसी को दिखने नहीं चाहिए। यहां पर ऐसा नियम बना हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो