नई दिल्ली। एक शख्स का कहना है कि अगर उसने जिम जाकर बॉडी न बनाई होती तो आज वो ज़िंदा न बचता। 21 वर्षीय जैक मूर नाम के इस शख्स के ऊपर से दो टन का ट्रक गुज़र गया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, उनके सिक्स पैक एब्स की वजह से उनकी जान बच गई। जी हां! आपने सही सुना! भले ही आपको ये सुनने में अचंभा और हैरानी हो लेकिन खबर एकदम पक्की है। बता दें कि, जैक के साथ हुए इतने बड़े हादसे के बाद भी उन्हें ज़्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं। जैक का कहना है कि, उन्हें उनके सिक्स पैक एब्स ने बचाया है, उनका दवा है कि अगर सिक्स पैक एब्स नहीं होते तो इस हादसे में वो बच नहीं पाते। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जैक अपनी गर्लफ्रेंड के नॉर्विच के अर्लहम पार्क में सनबाथ ले रहे थे, उसे समय वहां कचरा उठाने वाली ट्रक आई जो उन्हें रौंदती हुई चली गई।