30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video बाइक पर स्टंट दिखाते हुए लड़के ने चलाए रॉकेट, पहले नहीं देखा होगा आतिशबाजी का ऐसा तरीका

नए साल के मौके पर एक युवक में चलती बाईक पर स्टंट दिखा रहा था। आपको यह जानकर हैरानी हो कि वह चलती बाईक पर स्टंट के साथ आतिशबाजी भी कर रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 2 Jan 2023, 3:31 PM IST

Young man showing stunt on bike

Young man showing stunt on bike

नए साल 2023 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में नए वर्ष के मौके पर जमकर जश्न मनाया गया। सभी लोगों ने अलग अलग तरीकों से नए साल का स्वागत किया गया। कई लोगों घर में ही पार्टी रखी तो कई लोगों ने बाहर होटलों में या सड़कों पर जश्न मनाया। हर बार 30 तारीख से ही लोग न्यू ईयर की पार्टियां शुरू कर देते हैं। बड़ी संख्या युवा सड़कों पर हुडदंग भी मचाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक बाइक पर स्टंट दिखते हुए पटाखे छोड़ रहा है। तभी कुछ ऐसा हो जाता है जिसको देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

चलती बाइक पर आतिशबाजी
इंटरनेट पर धूम मचा रहे वीडियो में देख सकते है कि सड़क पर कुछ बाइक्स खड़ी हैं। तभी हेलमेट लगाए हुए एक युवक आता है और बाइक पर बैठता है। इसके बाद वह बाइक से सड़क पर स्टंट दिखाता है। आपको यह देखकर हैरानी होगी कि युवक बाइक पर स्टंट करते हुए पटाखे चलाने लगता है। रात के समय सड़क पर वह अपनी स्पोर्ट्स बाइक को पिछली पहिए पर खड़ी कर उसे चलाते देखा जा रहा है। कई बार ऐसे स्टंट करने समय सड़क पर सामने से वाले वाहन नहीं दिखते है, ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है।

चलती बाइक पर चलाए रॉकेट
वीडियो में युवक ने बाइक के आगे हैंडल पर एक बॉक्स रखा है। इसमें पटाखे वाले रॉकेट भरे हुए हैं। वह स्टंट करने के साथ पटाखे चलाने लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉक्स में से एक—एक कर रॉकेट निकलते हैं और सड़कों पर इधर उधर चले जाते है। आप देख सकते है कि शख्स बाइक को फुल स्पीड में चला रहा है। इस दौरान बाइक के आगे से रॉकेट निकल रहा है।

यह भी पढ़ें- Viral Video: कोरोना से बचने के लिए शख्स ने बनाया जुगाड़ू मास्क, देखकर कहेंगे गजब है यार

लोग जमकर दे रहे हैं प्रतिक्रिया
इस अनोखे वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। नरेंद्र सिंह नाम के यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर पर भी पोस्ट किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में पीले रंग की टीशर्ट पहने एक शख्स को अपनी स्पोर्ट्स बाइक चला कर स्टंट परफॉर्म करते देखा जा सकता है। वीडियो को देखकर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। कोई इसकी तारीफ कर रहा है तो कोई ऐसा नहीं करने की सलाह भी दे रहा है।

यह भी पढ़ें- मां कर रही थी डेकोरेशन, गुब्बारों के साथ हवा में उड़ गई बेटी, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप