script

पेंट की जेब में मिली पर्ची ने खोला पति का बड़ा राज, घर में मचा विवाद

locationइंदौरPublished: May 22, 2022 06:00:31 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

विवाद के बाद बिजनेसमैन पति ने पत्नी को मायके में लाकर छोड़ा, दर्ज हुआ मामला..

indore_wife.jpg

इंदौर. पति की जेब में मिली कोरोना वैक्सीनेशन की पर्ची ने घर में ऐसा विवाद मचाया कि पति-पत्नी का रिश्ता शादी के के 20 साल बाद टूटने की कगार पर पहुंच गया है। मामला इंदौर का है जहां रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का पति महाराष्ट्र के अहमदनगर का रहने वाला है और रेत का बड़ा कारोबारी है। पति के पेंट की जेब से वैक्सीन का जो सर्टिफिकेट मिला है वो पति की दूसरी पत्नी के वैक्सीनेशन का है।

 

पर्ची ने खोला पति की बड़ा राज
इंदौर के वीणा नगर इलाके में रहने वाली महिला ने पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 20 साल पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर के मलठन गांव के रहने वाले राजेश भिसे से हुई थी। पति व ससुर का अहमदनगर में रेत का बड़ा कारोबार है और शादी के पांच साल बाद ही उसे परेशान किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट की जाती और पति छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर कई बार मायके छोड़ जाते। इसी दौरान बच्चे भी हुए जिनके कारण वो पति की हर हरकत को सहती रही। लेकिन मई 2021 में उसे पति के कपड़े धोते वक्त पेंट की जेब से एक पर्ची मिली जो कि कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट था। इस पर्ची से पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर रखी है पर्ची पर भूमिता नाम लिखा हुआ था और पति का नाम राजेश भिसे था। जब महिला ने इस बारे में पति से पूछा तो दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और पति उसे इंदौर में मायके में छोड़कर चला गया। महिला का कहना है कि पति जबरदस्ती दोनों बेटों को अपने साथ ले गया। महिला ने ये भी बताया कि साल 2018 में भी परिवार के सदस्यों ने उसे पति की दूसरी शादी के बारे में बताया था लेकिन तब उसे इस बात पर भरोसा नहीं हुआ था। महिला के चार बच्चे हैं जिनमें दो बेटियां व दो बेटे हैं।


यह भी पढ़ें

बिन ब्याही मां बनी 19 साल की छात्रा, दिया बेटी को जन्म, 7 दिन बाद ही छोड़ा




रिश्ते को बचाने की हर कोशिश नाकाम
पति की सच्चाई सामने आए एक साल का वक्त गुजर चुका है और अब जाकर महिला ने पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया है कि पहले तो दोनों के परिवारवालों ने पति-पत्नी के टूटते रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। पति ने दोनों पत्नियों को साथ में रखने का प्रस्ताव रखा था जिसे पहली पत्नी ने ठुकरा दिया। महिला का ये भी आरोप है कि उसे आए दिन अब पति की ओर से धमकियां दी जा रही हैं जिनसे परेशान होकर उसने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो