22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का वक्त जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे देशवासियों में उत्साह बढ़ रहा है। हर कोई श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आ रहा है और इसी बीच हम आपको रामलला के उन वस्त्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रामलला ने 32 साल पहले 1992 में बाबरी विध्वंस के दौरान धारण किए हुए थे। इन वस्त्रों की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इन्हें इंदौर के एक कार सेवक और आरएसएस के पूर्व प्रचारक प्रमोद झा उतारकर छुपाकर अपने साथ ले आए थे जो आज भी उनके पास हैं।