1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक विवाह ऐसा भी..सात फेरों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का आठवां वचन

दूल्हा-दुल्हन मिलकर रोपेंगे एक हजार पौधे..पौधों के पेड़ बनने तक करेंगे देखभाल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 27 May 2021, 5:40 PM IST

ek_vivah.png

इंदौर. इंदौर शहर में एक विवाह ऐसा हुआ जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इस शादी में सैकड़ों मेहमान शिरकत करने जाने वाले थे लेकिन लॉकडाउन के चलते दस लोगों की उपस्थिति में दूल्हा-दु्ल्हन सात जन्मों के बंधन में बंध गए। सात फेरों के साथ पर्यावरण संरक्षण का वचन लेकर नव दंपति ने इस पल को यादगार बनाने की कोशिश की। नवदंपति शादी में आने वाले 1000 मेहमानों के नाम पर पौधे रोपेंगे और पेड़ बनने तक उनकी देखरेख भी करेंगे। पर्यावरण के प्रति लिया गया दूल्हा दुल्हन का ये संकल्प चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- इन सात शहरों को कोरना कर्फ्यू में ढील के लिए करना पड़ सकता है और इंतजार

शादी वाले दिन लगाए 160 से ज्यादा पौधे
न्यू रानी बाग निवासी बिजनेसमैन नरेन्द्र आहूजा पीथमपुर में पेट्रोल पंप है। वह बताते हैं कि उनके एकलौते बेटे हिमांशु आहूजा की शादी वो बड़ी ही धूमधाम के साथ करना चाहते थे। मार्च में बेटे की सगाई सिमरन से हुई थी लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण बेटे की शादी धूमधाम से करने की उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई। उन्होंने अपने एक रिश्तेदार जो कि सामाजिक कार्यकर्ता भी है किशोर कोडवानी से बात की और बेटी की शादी के बारे में बताया तो कोडवानी ने उन्हें बतायाकि पांच लड़के वाले और पांच लड़की वाले मिलकर शादी कर लें। दस लोगों की उपस्थिति वाली शादी यादगार होगी और शादी को यादगार बनाने के लिए शहर में 1000 पौधे लगाने का संकल्प लें। जिसके अनुसार ही हिमांशु और सिमरन की शादी हुई और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का आठवां संकल्प लेकर मिसाल पेश की। शादी के दिन ही नवदंपति व परिवार वालों ने 160 पौधे लगाए और दूसरे फेज में 200 पौधे लगाएंगे।

ये भी पढ़ें- सुबह होगी बैंक खुलेगा और तभी तो पैसा मिलेगा...इसी आस में बैंक के बाहर अन्नदाता काट रहे रात

पेट्रोल पंप व गार्डन में लगाए पौधे
दूल्हे हिमांशु के पिता नरेन्द्र आहूजा ने बताया कि उनके रानीपुरा में पांच गार्डन हैं और पीथमपुर में एक पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप के आसपास 60 से ज्यादा और एक गार्डन में 100 से ज्यादा पौधे उन्होंने शादी वाले दिन ही लगाए हैं। जिनकी देखभाल का संकल्प दूल्हे हिमांशु और दुल्हन सिमरन ने लिया है। वो पेड़ बनने तक इन पौधों की देखभाल करेंगें। दूल्हा दुल्हन इश पर्यावरण संरक्षण के काम से अपने दोस्तों व परिजनों को प्रेरित कर रहे हैं।

देखें वीडियो- शहीद प्रदीप द्विवेदी स्मृति कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ