सोमवार रात एक बार फिर से विजय नगर क्षेत्र में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां पर 10 नए मरीज मिले हैं। इतने ही मरीज जिला जेल एरिया और सुदामा नगर में भी मिले हैं। इसके अलावा वल्लभ नगर में तो सुखलिया में 8 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। ऊषा नगर एक्टेंशन में 7, खातीवाला टैंक और दुर्गा काॅलोनी में 6 तो बिजलपुर मेन रोड, स्कीम नंबर 71, साउथ तुकोगंज, स्कीम नंबर 78 में 5-5 मरीज मिले हैं। इसके अलावा अमितेश नगर, महू, हरनियाखेड़ी महू, सांई कृपा कॉलोनी, रामचंद्र नगर, शालीमार टाउनशिप, लोकमान्य नगर, तिलक नगर में चार-चार मरीज मिले हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में एक, दो और तीन मरीज मिले हैं।