रविवार को शहर के 232 इलाकों से 586 संक्रमित मरीजों के सामने आने की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा मामले शहर के विजय नगर इलाके के स्कीम नंबर-74 में सामने आए। यहां, एक साथ 18 लोग संक्रमण के शिकार पाए गए। इसके अलावा स्कीम नंबर-54 में 12, महालक्ष्मी नगर और स्कीम नंबर 78 में 9-9 मरीज मिले। सुदामा नगर, सुखलिया, एरोड्रम थाना, संगम नगर, कनाडिया रोड में 8-8, तिलक नगर, बंगाली चौराहा, साउथ तुकोगंज, जानकी नगर, चोइथराम कैंपस में 7-7, ग्रीन पार्क कॉलोनी, संपत फार्म, स्कीम नंबर 114 और संजीवन नगर में 6-6, खातीवाला टैंक, मनोरमागंज, त्रिवेणी कॉलोनी, गोयल नगर, अग्रवाल नगर, महू और परिचायक नगर में 5-5 मरीज सामने आए हैं। खजराना, नेहरू नगर, नवलखा, प्रेम नगर, नंदा नगर, कंचन बाग, रेस क्रॉस रोड, काटजू कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड, वैभव नगर, भगत सिंह नगर, आलोक नगर,बसंत कॉलोनी, शिवालया कॉलोनी, राजेंद्र नगर, चोइथराम अस्पताल, छत्रपति शिवाजी नगर, जावरा कंपाउंड, श्री मंगल नगर, बिचौली मर्दाना और रानी सती गेट में 4-4 मरीज सामने आए हैं।