रीवा में भाजयुमो नेता द्वारा मांग उठाए जाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। वेबसीरीज को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान आया कि, मामला गंभीर है, अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, ये लव जिहाद से जुड़ा मामला है, इसमें सख्त कार्रवाई होना चाहिए।