उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2507 हो गई है। जबकि, 86 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1917 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 504 केस एक्टिव हैं। इनमें से 300 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।