22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / Corona Update : 24 घंटे में टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, सामने आए 451 नए केस, 7 की मौत

Corona Update : 24 घंटे में टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, सामने आए 451 नए केस, 7 की मौत

इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार को कोरोना के रिकॉर्ड 451 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 20834 हो गई है। यहां अब तक 516 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 16364 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3954 केस एक्टिव हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 24 Sep 2020, 11:00 AM IST

Corona Update

Corona Update : 24 घंटे में टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, सामने आए 451 नए केस, 7 की मौत

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। बुधवार को शहर में 451 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 20834 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3954 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 516 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 16364 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

पढ़ें ये खास खबर- स्मार्ट सिटी परियोजना : सीएम ने किया 50 करोड़ के निर्माण कार्यों का शुभारंभ, कहा- पीएम मोदी किसानों के भगवान


उज्जैन में 47 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2718 हो गई है। जबकि, 89 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2097 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 532 केस एक्टिव हैं। इनमें से 363 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पढ़ें ये खास खबर- होटल में आग लगने पर हाथ से खिड़की तोड़कर किया था रेस्क्यू, जीवनरक्षक पदक से सम्मानित हुए जाबाज


धार में 60 पॉजिटिव

धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 1967 हो गई है। जबकि, 27 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1275 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 664 केस एक्टिव हैं। इनमें से 113 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पढ़ें ये खास खबर- Weather Alert : अगले दो दिन तेज बारिश की चेतावनी, 24 घंटे में 2 इंच बरसात


रतलाम में 24 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 24 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 14 रतलाम और 10 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 1815 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 1466 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 36 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 313 एक्टिव केस बचे हैं।