इंदौर में मंगलवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर अब तक लगातार जारी है। रात में झमाझम के बाद सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान पिछले 24 घंटों के दौरान दो इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसके साथ ही, जिले में इस सीजन में हुई बारिश का कुल आंकड़ा 47 इंच पर जा पहुंचा है। मौसम विभाग की मानें, तो आगामी दो दिनों तक जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। शहरभर में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं हल्की और तेज बारिश भी दर्ज होगी।