देश के सबसे स्वच्छ शहर के नाम से पहचाने जाने वाले इंदौर जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक बस एक आसान सी सूचना देने पर किसी भी शख्स को 10 हजार रूपए इनाम के रूप में दिया जा रहा है। खास बात ये है कि इसके लिए सूचना देने वाले शख्स को किसी सरकारी दफ्तर आने की भी विशेष जरूरत नहीं है, वो फोन पर ही सूचना दे सकता है। सूचना की पुष्टि होने पर आपको 10 हजार का नगद इनाम दिया जाएगा। साथ ही, सूचना पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई भी की जाएगी। खास बात ये है कि आपकी ओर से दी जाने वाली इस सूचना से किसी की जान भी बच सकती है। क्योंकि ये व्यवस्था किसी अनहोनी घटना को रोकने के लिए है।