29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले 5 दिन ताबड़तोड़ बारिश की चेतावनी, एमपी में ‘ट्रफ लाइन’ एक्टिव

Mp weather: मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, श्योपुर, गुना, आगर-मालवा और राजगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 30 Jul 2025, 5:22 PM IST

फोटो सोर्स: पत्रिका

फोटो सोर्स: पत्रिका

Mp weather: मानसून के उत्तर पश्चिमी मप्र में सक्रिय होने से इंदौर में दो दिन से बारिश जारी है। कहीं-कहीं थंडरस्टॉर्म की स्थिति भी बनी। इस सीजन में पहली बार 29 जुलाई को दिन व रात के तापमान में सिर्फ 0.6 डिग्री का अंतर रहा। घने बादल छाने से यह स्थिति बनी है। पिछले 24 घंटे में शहर में 16.6 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक बारिश की चेतावनी जारी की है। इंदौर सहित संभाग के जिलों में यलो अलर्ट भी है।

आद्रता 98 फीसदी रही...

बीते दिन का तापमान 23.6 डिग्री रहा जो सामान्य (28.1 डिग्री) से 4.5 कम था। रात का तापमान 23 डिग्री रहा जो सामान्य (22.2 डिग्री) से 0.8 अधिक रहा। घने बादल छाने से आद्रता 98 फीसदी रही। इसके कारण दृष्यता 3000 मीटर तक पहुंच गई। 27 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा भी चली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। बारिश के सीजन में ऐसा होता है। घने बादलों के कारण दिन का तापमान नहीं बढ़ पाया है। अगर शीत ऋतु में होती तो यह ‘शीतल दिन’ गिना जाता। अभी एक सिस्टम उत्तर-पश्चिम मप्र में बना है, जो एक से दो दिन और रहेगा।

इस तरह बन रहा सिस्टम

-उत्तर पश्चिम प्रदेश और आसपास क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना है।

-एक ट्रफ लाइन उत्तर-पूर्व अरब सागर से गुजरात होते हुए दक्षिण बांग्लादेश तक जा रही है।

-ट्रफ लाइन श्री गंगानगर, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम मप्र से बंगाल की खाड़ी तक है। एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर प्रदेश में सक्रिय है।

25 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, श्योपुर, गुना, आगर-मालवा और राजगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।