30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी की टंकी पर हाई वोल्टेज ड्रामा, फांसी लगाने चढ़ी महिला बोली- BJP नेता की वजह से उठाया कदम

मौके पर पहुंची पुलिस की सूझबूझ से समय रहते महिला को पकड़कर नीचे लाया गया, तब कहीं जाकर उसकी जान बच सकी। महिला ने बीजेपी नेता और उसके जेठ द्वारा संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 Jun 2022, 1:26 PM IST

News

पानी की टंकी पर हाई वोल्टेज ड्रामा, फांसी लगाने चढ़ी महिला बोली- BJP नेता की वजह से उठाया कदम

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को उस समय खलबली मच गई, जब शहर के लसूड़िया इलाके में एक महिला आत्महत्या की नियत से पानी की टंकी पर चढ़ गई और टंकी पर फांसी का फंदा लगाने लगी। ये नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। आनन फानन में पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस की सूझबूझ से समय रहते महिला को पकड़कर नीचे लाया गया, तब कहीं जाकर उसकी जान बच सकी। बताया जा रहा है कि, पुलिस द्वारा महिला को टंकी से नीचे उतारने से पहले करीब एक गंटे वहां हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

पुलिस को जब पता चला कि, इलाके में स्थित पानी की टंकी पर एक महिला द्वापांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तुरंत ही इस मामले को गंभीरा से लेते हुए। पुलिस की तत्काल सजगता और चतुराई के चलते ही महिला को एन पंदा लगाने से पहले पकड़ा गया और समझाइश देकर टंकी से नीचे सकुशल उतार लिया गया।

यह भी पढ़ें- ट्रैक पर आया मानसून : एक साथ हो रहे बंगाल और अरब सागर एक्टिव, अब होगी जोरदार बारिश


इसलिए आत्महत्या करने वाली थी महिला

मामले की जानकारी देते हुए हीरा नगर पुलिस ने बताया कि, हीरानगर के सुखलिया इलाके में रहने वाली 40 वर्षीय महिला नक्षत्र गार्डन के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस के अनुसार, महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उसका प्रॉपर्टी को लेकर जेठ से विवाद चल रहा है। इस संबंध में उसने करीब एक साल पहले थाने में आवेदन दिया था, बावजूद इसकी अबतक उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसी के चलते वो उसने सार्वजनिक तौर पर सभी के सामने आकर आत्महत्या करने का फैसला किया था।


भाजपा नेता जेठ से चल रहा महिला का विवाद

महिला का आरोप है कि, महिला का जेठ बीजेपी का नेता है, जिसके दबाव के चलते पुलिस पुलिस भी उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है। जेठ वर्तमान में पार्षद पद के लिए दावेदारी भी की है।

यह भी पढ़ें- 'अग्निपथ' आंदोलन के चलते नहीं कर पा रहे हैं ट्रेन का सफर तो ध्यान दें, इन मार्गों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन


पति की हो चुकी है मौत

वहीं हीरा नगर थाना प्रभारी संतोष दूधी के अनुसार, कुशविंदर कौर नामक महिला का उसके पति की मौत के बाद से ही पारिवारिक सम्पत्ति विवाद चल रहा है। महिला द्वारा पिछले दिनों अपने ससुराल पक्ष के लोगों के नाम आवेदन दिया जा चुका है। महिला चाहती है कि, उसे इंसाफ मिले पर कहीं से इंसाफ न मिलने पर उसने आत्महत्या करने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि, पुलिस द्वारा महिला को टंकी पर पकड़ने के बाद जल्द से जल्द मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया, तब कहीं जाकर वो टंकी से नीचे उतरी।

ट्रक में फंसने से टूटा तार , सुधारते वक्त चालू कर दी बिजली सप्लाई, वीडियो में जानें फिर क्या हुआ