12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi कर रहे थे संबोधन, नीचे सो रहे थे दो मंत्री, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान मोहन सरकार के दो मंत्री सोते नजर आए। जिसका एक वीडियो प्रदेश कांग्रेस ने शेयर करते हुए लिखा- 'सब गोलमाल है।'
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Mar 2024, 12:11 PM IST

pm modi vertual addressing

PM Modi कर रहे थे संबोधन, नीचे सो रहे थे दो मंत्री, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में माननीयों की अजीब व्यवहार देखने को मिला है। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्री सोते नजर आए। इन सोते हुए मंत्रियों पर कांग्रेस ने भी चुटकी ली है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ये दोनों मंत्री सोते नजर आए।

आपको बता दें कि इंदौर के रविंद्रनट गृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूरज पोर्टल लॉन्चिंग का वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अन्य गणमान्यों के साथ साथ कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और कैबिनेट मंत्री विजय शाह भी इंदौर के रविंद्रनट गृह टैगोर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, जुआ खेलते पकड़ाया दिग्गज नेता

खास बात ये है कि कार्यक्रम में जिस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन चल रहा था। उसी दौरान दोनों ही मंत्री अपनी-अपनी सीट पर चैन की नींद लेते हुए नजर आ रहे थे। दोनों का सोते हुए वीडियो कार्यक्रम के बाद जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

यह भी पढ़ें- मुनाफा कमाने के लिए हो जाइए तैयार, RVNL के शेयर फिर रॉकेट बनेंगे, यहां से मिला बड़ा ऑर्डर

वीडियो वायरल होने के बाद दोनों ही मंत्रियों द्वारा इसपर कोई सफाई नहीं दी गई है। हालांकि, दूसरी तरफ इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कियास जिसमें लिखा गया कि 'सब गोलमाल है।'