पुलिस ने इस कार्रवाई में भिंड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह के साथ साथ शिव सिंह, राजेश कुशवाह, राहुल शखवार, विश्वनाथ, ऊदल सिंह, उमेश कुशवाह, राजीव, विनोद, देवेंद्र, दिलीप, कोमल, रवि कुमार को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 लाख 59 हजार रुपए पुलिस ने बरामद किए हैं। इसके साथ ही 5 चार पहिया और 15 दो पहिया वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। खास बात ये है कि जुआ खेलते पकड़े जाने वालों में कांग्रेस नेता के साथ साथ क्षेत्र के ठेकेदार और कुछ बड़े कारोबारी भी शामिल थे।