17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 हजार नए सदस्य बनाकर इस पार्षद ने बनाया प्रदेश में रिकॉर्ड, चौंके नेता

भाजपा संगठन को सौंपी सूची
2 min read
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Aug 24, 2019

12 हजार नए सदस्य बनाकर इस पार्षद ने बनाया प्रदेश में रिकॉर्ड, चौंके नेता

12 हजार नए सदस्य बनाकर इस पार्षद ने बनाया प्रदेश में रिकॉर्ड, चौंके नेता

इंदौर. भाजपा में साधारण सदस्यता अभियान पूरा हो गया। सभी नेताओं से सूची लेकर पार्टी लेखा-जोखा तैयार कर रही है। विधानसभा क्षेत्र-1 के पार्षद ने 12 हजार सदस्य बनाकर चौंकाने वाला आंकड़ा पेश किया। ये अपने आप में रिकॉर्ड हो गया, क्योंकि प्रदेश में अब तक किसी भी पार्षद ने इतने सदस्य नहीं बनाए हैं।

must read : बच्चों की मौत से सदमे में थी मां, शिप्रा में लगा दी छलांग, पहले बेटी फिर बेटे की उखड़ गई थी सांसें

21 अगस्त को प्रदेश भाजपा संगठन ने सदस्यता अभियान बंद कर दिया। अब जल्दी सक्रिय सदस्यता का अभियान चलाया जाएगा, क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन चुनाव का आगाज हो गया है। अभियान के खत्म होने के बाद नगर भाजपा सभी विधानसभाओं से डाटा इकट्ठा कर रही है, ताकि किसने कितने सदस्य बनाए हैं, सूची सामने आ जाए। एक चौंकाने वाला आंकड़ा एक नंबर विधानसभा से सामने आया, जब पार्षद मनोज मिश्रा ने सूची सौंपी।

must read : ये तीन दिन इंदौर में रहेंगे सिंधिया, इनसे होगी खास मुलाकात

उसके हिसाब से उन्होंने 11 हजार 700 नए सदस्य बनाए हैं। बड़ी बात तो ये है कि इसमें से 5500 तो उनके वार्ड के ही मतदाता हैं। इसके अलावा उनके क्षेत्र में आने वाले स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लास और फैक्टरियों में भी अभियान चलाया गया। आंकड़ा अपने आप में बड़ा भारी है, क्योंकि अभी तक पार्षद तो ठीक किसी भी विधायक ने इतने सदस्य नहीं बनाए हैं। आंकड़ा सामने आने के बाद स्थानीय संगठन के नेताओं ने राजधानी में पता लगाने का प्रयास किया तो ये बात सामने आई कि इतने सदस्य पूरे प्रदेश में किसी भी पार्षद ने नहीं बनाए।

must read : मां ने अपने ही प्रेमी को सौंप दी बेटी, फिर हुआ ये...

एक ही मोर्चा हुआ पास

सदस्यता अभियान को लेकर सभी मोर्चा प्रकोष्ठों को लक्ष्य दिया था। इसमें सिर्फ भाजयुमो ही पास हो पाया। मोर्चा ने 56 हजार सदस्य बनाए, जो मध्यप्रदेश की मोर्चा इकाइयों में सबसे ज्यादा हैं। दूसरे नंबर पर आने वाले जिले का आंकड़ा 32 हजार है, जो इंदौर से लगभग आधा है।

must read : इंजीनियर बेटे ने किया मां को फोन और कुछ देर बाद ही खा लिया जहर, शादी की तैयारी कर रहा था परिवार

आंकड़ा सुनकर चौंके प्रदेश प्रभारी

केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर व प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे दो दिन पहले प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने इंदौर आए थे। अगवानी करने के लिए मिश्रा भी पहुंचे थे। उस समय सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई। आंकड़ा सुनकर सहस्त्रबुद्धे चौंक गए। कहना था कि बहुत ईमानदारी से काम किया।