9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कसाब को सजा दिलाने वाले Ujjwal Nikam आएंगे इंदौर, फिल्म ‘Prahaar’ की रिलीज से एक दिन पहले बड़ा कार्यक्रम

Ujjwal Nikam Indore visit: 26/11 मुंबई अटैक के मुख्य आरोपी कसाब को मौत की सजा दिलवाने वाले वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम इंदौर आएंगे। फिल्म 'Prahaar' की रिलीज से पहले वे अपने संघर्ष के अनुभव साझा करेंगे।
2 min read
Google source verification

इंदौर

•

image

Akash Dewani

•

Oct 09, 2026

ujjwal nikam indore visit prahaar movie release event

Ujjwal Nikam Indore visit: कसाब को सजा दिलाने वाले Ujjwal Nikam आएंगे इंदौर (फोटो सोर्स- ANI/IMDb)

Ujjwal Nikam Indore visit: 26/11 मुंबई आतंकी हमले सहित देश के कई चर्चित मामलों में प्रभावी पैरवी कर न्याय की लड़ाई को नई दिशा देने वाले पद्मश्री एवं राज्यसभा सदस्य उज्ज्वल निकम मध्य प्रदेश के इंदौर आने वाले है। अपने जीवन और उनके द्वारा लड़े गए सबसे बड़े और चर्चित कानूनी मामलों पर आधारित फिल्म 'प्रहार' (Prahaar) से रिलीज से एक दिन पहले वह इंदौर आने वाले है। उज्जवल यहां अपने जीवन, संघर्ष और न्याय की यात्रा से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।

इस जगह होगा कार्यक्रम

बता दें कि, उज्जवल निकम और मूवी से जुड़ा यह कार्यक्रम संस्था सार्थक की ओर से आयोजित कराया गया है। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन 15 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे रवींद्र नाट्यगृह, आरएनटी मार्ग, इंदौर में किया जाएगा। इसमें 'निकम द मैन, बिहाइंड दर वरडिक्ट' के रूप में अपनी उस यात्रा के अनेक पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे, जिसमें कठिन से कठिन मामलों में सबूत, तर्क और कानून के माध्यम से न्याय तक पहुंचने का संघर्ष शामिल रहा।

16 अक्टूबर को रिलीज हो रही फिल्म

आयोजक दीपक जैन (टीनू) ने बताया कि विशेष रूप से यह कार्यक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इसके अगले दिन 16 अक्टूबर को निकम के जीवन और उनके महत्वपूर्ण कानूनी सफर पर आधारित फिल्म 'प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' (Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam) सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) ने निकम की भूमिका निभाई है।

अजमल कसाब को दिलाई थी मौत की सजा

बता दें कि, साल 2008 में हुए 26/11 मुंबई आतंकी हमले में पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब को मौत की सजा दिलाने का काम वकील उज्जवल निकम ने किया था। इस केस के बाद उज्जवल को लोगों ने जाना था। 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही फिल्म इस केस दौरान उनके कड़े कानूनी संघर्ष की कहानी को बयां करेगी।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजनीति में की थी एंट्री

उज्जवल ने दशकों तक चर्चित मामलों में पैरवी करने के बाद साल 2024 में राजनीति में आने का फैसला लिया था। उन्होंने अप्रैल 2024 में भाजपा को ज्वाइन किया था। भाजपा ने उन्हें मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था लेकिन वह कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से हार गए थे। इसके बाद साल 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राज्य सभा का सदस्य मनोनीत किया था।