30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथ पर गुदा है ओम, पिंक टी-शर्ट और जींस पहनी युवती की लाश नाले के पास मिली

नाले के पास शनिवार रात बरामद हुआ युवती का गला हुआ शव...मृतका की नहीं हो पाई शिनाख्त...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 4 Sep 2022, 3:32 PM IST

ind_deadbody.jpg

इंदौर. इंदौर के पास बेटमा में शनिवार की रात एक युवती की लाश नाले के पास मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की लाश बुरी तरह से गल चुकी है और उसके पास ऐसे कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं जिससे उसकी पहचान हो सके। लड़की ने पिंक कलर की टी-शर्ट और ब्लू कलर का जींस व काले-सफेद रंग के जूते पहने हुए हैं। शव को सबसे पहले नाले के पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा और फिर पुलिस को नाले के पास शव होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की।



नाले के पास मिली लड़की की लाश
पुलिस के मुताबिक शनिवार को देर शाम सूचना मिली थी कि घाटा बिल्लौद-उमरिया-बक्शाना रोड पर एक पुलिया के पास नाले के किनारे युवती का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती के शव को बरामद किया। युवती की लाश बुरी तरह से गल चुकी है और उसके पास ऐसे कोई कागजात भी नहीं मिले हैं जिससे उसकी पहचान हो सके।

यह भी पढ़ें- मिलने से मना किया तो लड़के ने लड़की के रिश्तेदारों को भेजा रेप का वीडियो, कई बार किया रेप

हाथ पर गुदा हुआ है ओम
युवती के एक हाथ पर ओम गुदा हुआ है और उसने पिंक कलर की टी-शर्ट और जींस पहना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवती की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदा या लापता युवतियों की जानकारी जुटा रही है। हत्या..आत्महत्या या हादसा तीनों ही एंगिल से पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- पति-पत्नी के झगड़े का जीजा ने उठाया फायदा, होटल में दोस्तों के साथ मिलकर साली से किया गैंगरेप