35 लाख लीटर दूध की सप्लाई
मदर डेयरी ने कहा कि वो अपनी पूरी क्षमता से काम करने के लिए तैयार हैं। वर्तमान में हम लगभग 35 लाख लीटर प्रतिदिन के औसत से दूध की सप्लाई कर रहे हैं, अगर ई-कॉमर्स कंपनियां कुछ क्षेत्रों में बढ़ी हुई मांग का सामना कर रहे हैं तो सुचारु वितरण के समर्थन के साथ अपनी क्षमता को 10 फीसदी और अधिक बढ़ा सकते हैं। लॉकडाउन के बाद से मदर डेयरी अपने सभी 850 ऑपरेटिंग बूथों पर दूध और दूध उत्पादों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने के लिए सभी प्रयास कर रही है। उन क्षेत्रों में रहने वाले ग्राहकों तक पहुंचने के प्रयास में जहां दूध के बूथ मौजूद नहीं हैं, मदर डेयरी ई-कॉमर्स खिलाडिय़ों से अनुरोध कर रही है।