6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

620 करोड़ रुपए में मुकेश अंबानी की हुई दुनिया की सबसे बड़ी खिलौने की कंपनी

Reliance Industries की Reliance Brands ने दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी Toy Company Hamleys को 620 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 19 Jul 2019, 1:35 PM IST

Mukesh Ambani

Mukesh ambani

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे पुरानी और बड़ी कंपनी हैमलीज ( Hamleys ) रिलायंस इंडस्ट्री ( Reliance Industries ) के मालिक मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) की हो गई है। उन्होंने कंपनी के तिमाही नतीजों के आने से पहले बांबे स्टॉक एक्सचेंज ( Bombay Stock Exchange ) को जानकारी दी है। उन्होंने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि उन्होंने खिलौना बनाने वाली कंपनी को 620 करोड़ रुपए में खरीदी है। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडीडरी कंपनी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ( reliance brands limited ) ने हेमलीज का 100 फीसदी स्टेक टेकओवर कर लिया था।

यह भी पढ़ेंः-अमरावती प्रोजेक्ट को वर्ल्ड बैंक का बड़ा झटका, 300 मिलियन डॉलर का कर्ज किया रद

हेमलीज चीन की सी इंटरनेशनल कंपनी की है। जिसे उसने 2015 में खरीदा था। इस अधिग्रहण के बाद रिलायंस ब्रांड वैश्विक खिलौना बाजार का सबसे बड़ा प्लेयर बन जाएगा। हेमलीज की स्थापना 259 साल पहले वर्ष 1760 में हुई थी। यह विश्व की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी खिलौना शॉप है। बाद में यह वैश्विक कंपनी में बदल गई।

यह भी पढ़ेंः-रिलायंस नतीजों से पहले गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 112 अंक नीचे

वैश्विक स्तर पर हेमलीज के 18 देशों में 167 स्टोर हैं । भारत में रिलायंस ही हेमलीज की मुख्य फ्रैंचाइजी है और देश के 29 शहरों में 88 स्टोर्स का संचालन कर रही है। हेमलीज ब्रांड और इसके वैश्विक कारोबार के अधिग्रहण से रिलायंस दुनिया के खुदरा कारोबार में एक प्रमुख कंपनी बन गई है।

यह भी पढ़ेंः-इलाहाबाद बैंक में हफ्ते भर में सामने आई दूसरी धोखाधड़ी, 688 करोड़ रुपए का लगा चूना

हेमलीज का पहला प्रमुख स्टोर 1881 में लंदन के रीजेंट स्ट्रीट में खोला गया था। सात मंजिल और 54 हजार वर्गफुट में फैले इस स्टोर में 50 लाख से अधिक ग्राहक सालाना आते हैं। इस स्टोर में खिलौने की 50 हजार से अधिक लाइंस बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस स्टोर में विश्वभर से बच्चे और किशोर साल पूरा होने पर विभिन्न आयोजनों, प्रस्तुतियों में शामिल होने और खिलौनों की विस्तृत श्रखंला को देखने के लिए आते हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.