IPL 2021: रोहित पर भारी पड़ेंगे कोहली, इन 3 कारणों के चलते पहला मैच जीत सकती है RCB
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झटके 12 विकेट
सकारिया ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 विकेट चटकाए थे। उनकी इकोनॉमी भी 5 के करीब थी। पिछले साथ सौराष्ट्र को ट्रॉफी जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। 23 साल के सकारिया को यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा है।
सकारिया के रिकॉर्ड्स
चेतन साकरिया ने अभी तक सौराष्ट्र के लिए 15 फर्स्ट क्लास और 16 टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमें 41 और 28 विकेट ले चुके हैं। वहीं सात लिस्ट ए मैच में उनके नाम 10 विकेट हैं। उन्होंने 2018-19 की सीजन से फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। जब वे सौराष्ट्र की टीम में आए थे तब उनके पास क्रिकेत खेलने वाले जूते भी नहीं थे। तब उनके टीम साथी शेल्डन जैक्सन ने उनकी मदद की. जैक्सन ने नेट प्रैक्टिस के दौरान कहा था कि अगर वे उन्हें आउट कर देते हैं तो उन्हें जूते गिफ्ट करेंगे। सकारिया ने जैक्सन को आउट कर दिया. फिर उन्हें क्रिकेट खेलने वाले जूते मिले।
IPL 2021: इन 6 खिलाड़ियों ने आईपीएल में किया बल्लेबाजों सबसे ज्यादा क्लीन बोल्ड, 4 भारतीयों ने मारी बाजी
आरसीबी के नेट बॉलर थे चेतन
चेतन आईपीएल 2020 में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नेट बॉलर थे। उस दौरान आरसीबी के कोच माइक हेसन ने उनकी जमकर तारीफ भी की थी।
2021 में राजस्थान ने आरसीबी से छीना
आईपीएल 2021 में नीलामी के दौरान आरसीबी ने सकारिया पर दांव लगाया, लेकिन राजस्थान ने सकारिया को खरीद लिया। सकारिया मध्यम परिवार से आते हैं। आईपीएल में खेलने से पहले उनके पिता टैंपों चलाकर अपने परिवार का गुजारा चलाते थे। पांच साल पहले उनके घर में टीवी तक नहीं थी। गरीबी के चलते सकारिया के पिता चाहते थे कि वह पढ़ लिखकर कोई नौकरी पकड़ ले। लेकिन आखिरकार सकारिया के क्रिकेट के जुनून ने उन्हें यहां तक पहुंचने में मदद की। उनके चाचा उनका खेलने-कूदने का खर्च उठाया।
भाई कर लिया था सुसाइड
वर्ष 2021 में जब सकारिया सौराष्ट्र की तरफ से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे थे तो उनके भाई ने सुसाइड कर लिया था। उस समय चेतन अपनी टीम के साथ बोया—बबल में थे। ऐसे में वह अपने घर भी नहीं जा पाए। सकारिया का कहना है कि अगर अब उनके भाई होते तो वह बहुत खुश होते।
आइए जानें- IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें- IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list
आइए जानें- IPL 2021-Rajasthan Royals squad and Players list
आइए जानें- IPL 2021- Kolkata Knight Riders Squad and Players list