
Yesvantpur Gaya train (फोटो सोर्स :@PankajRailFan)
MP News: रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। यशवंतपुर-गया स्पेशल ट्रेन(Yesvantpur Gaya train) तीन राज्यों में दौड़ेगी। इससे लाखों लोगों को फायदा होगा। जबलपुर होकर जाने वाली यशवंतपुर-गया स्पेशल ट्रेन को धनबाद तक बढ़ा दिया गया है। यह सुविधा 28 जून से मिलेगी। ट्रेन अब गया के बाद कोडरमा, हजारीबाग, पारसनाथ और गोमो स्टेशनों पर रुकते हुए धनबाद तक जाएगी।
यशवंतपुर-गया स्पेशल ट्रेन(Yesvantpur Gaya train) का मध्यप्रदेश के कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इनमें शामिल है जबलपुर मंडल में आने वाले मदन महल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, कटनी एवं सतना स्टेशन, जहां पर नियमित ठहराव रहेगा।
जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की समय सारणी में 19-19 ट्रिप के लिए मानसून के चलते आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह कोंकण रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले दोनों दिशाओं के खेड़, चिपलुन, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, थीवम, मडगाव, कारवार, कुमटा, मूकाबिका रोड, कुन्दापुरा, उडुपी, मुल्की, मंगलुरु, कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, कोजीकोड, तिरूर, शोरनूर जंक्शन, पालक्काड जंक्शन एवं कोयंबटूर रेलवे स्टेशनों में लागू होगा।
Published on:
28 Jun 2025 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
