2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यहां हुआ कुछ ऐसा काम की देखते रह गए लोग

सेवा कार्य किए, स्वच्छता अभियान भी चलाया, सीएम के जन्मदिवस पर विविधि आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 6 Mar 2018, 4:01 PM IST

bjp news in hindi

bjp news in hindi

जबलपुर. भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया। सोमवार को भाजपा के सभी मंडलों में आयोजन किए। नमामि देवी नर्मदा प्रकल्प द्वारा नर्मदा तट में स्वच्छता अभियान चलाया। काय्रक्रम में डॉ. जितेन्द्र जामदार, शिवनारायण पटेल, नितिन भाटिया, अमित पांडेय, आदि उपस्थित थे।
भाजयुमो महानगर द्वारा साइंस कॉलेज में आयोजन किया। मोर्चा अध्यक्ष रंजीत पटेल ने कहा कि योजनाएं बिना भेदभाव सभी तक पहुंचाई जा रही है। विधायक अशोक रोहाणी द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के हितग्राहियों व स्मार्ट फोन पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। एमआईसी सदस्य कमलेश अग्रवाल, अनिकेत चौरसिया उपस्थित थे। अनुसूचित मोर्चा द्वारा रेलवे जाग्रति सेंटर में शिक्षा साम्रगी वितरण किया।

READ MORE-

मप्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सांसद ने कह दी ये बड़ी बात, मच गई खलबली

Chaitra Navratri 2018 - चैत्र नवरात्रि 2018 के शुभ मुहूर्त घटस्थापना और तिथियां

प्लॉट देखने पति के साथ गई पत्नी, ब्रोकर से पहली नजर में कर बैठी प्यार

दो बच्चों की मां से युवक ने बनाए संबंध, वीडियो बनाकर किया वायरल

नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद चौहटेल ने सम्बोधित किया। चंद्रशेखर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री शरद जैन ने कहा कि सीएम ने बीमार प्रदेश को विकासशील प्रदेश बनाया। कार्यक्रम में अश्विनी परांजपे, अनीता साहू, दीपमाला केशरवानी उपस्थित थी।दीनदयाल चौक पर भाजपा नेता पवन तिवारी व कार्यकर्ताओं द्वारा पक्षियों के लिए सकोरे बांधे गए। मुख्यमंत्री जनकल्याण प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक अमर मिश्रा द्वारा ग्वारीघाट में महामृत्युंजय यज्ञ आयोजित किया। यज्ञ में स्वामी अखिलेश्वरानंद, तुषार शरीन, शिवम दुबे, हेमंत साहूआदि उपस्थित थे। जनकल्याण योजना के प्रदेश सहसंयोजक सोनू बचबानी द्वारा 11 ई रिक्शा, ट्राइसाइकिल, वितरण कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी, एसपी शशिकांत शुक्ला,सहकारिता संयोजक राजकुमार गुप्ता, अंजू भार्गव,शुभम दाहिया की उपस्थिति में किया। आनंदकुंज तिराहे पर हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, आशीष तिवारी, अर्जुन राजपूत आदि ने केक काटा। नर्मदा मंडल अध्यक्ष आकाश शर्मा, जयेस सोनकर, आदि ने व्यापारियों से जनसंवाद किया।