
Patrika Raksha Kavach Abhiyan Against Cyber Crime आप भी रहें अलर्ट (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया/ पत्रिका)
Cyber Crime Kidnapping Case: साइबर ठग अब तक लोेगों की मेहनत की कमाई लूटते थे। अब वे अपने जाल में फंसाकर लोगों को मानसिक बीमार भी बना रहे हैं। जबलपुर के बरगी की आशा कार्यकर्ता को ठगों ने गहने के झांसे में फंसाया। 4 लाख लूटे, फिर ठगों ने ऐसा फंसाया कि उसने तंग होकर घर ही छोड़ दिया। वह दिल्ली चली गई। वह ठगों के संपर्क में रही और उनके इशारे पर खुद के अपहरण की कहानी गढ़कर वीडियो बना लिए। यही वीडियो ठग ने आशा के घरवालों को भेजकर हत्या की धमकी दी और फिरौती मांगी।
पुलिस को महिला नोएडा से मिली है। इसके बाद भी साइबर ठगों का माया चक्र उनके मन पर ऐसा हावी रहा कि उसे भरोसा ही नहीं हो रहा। पुलिस की मानें तो उसे अब भी ऐसा लग रहा है कि ठग जेल में हैं और वे जैसे ही निकलेंगे, गहने मिल जाएंगे। पुलिस महिला की काउंसलिंग कराएगी।
आशा कार्यकर्ता (36) को मार्च में साइबर ठग ने टारगेट किया। कहा-लॉटरी में सोने-चांदी के जेवर जीते हैं। कुछ पैसे जमा कराएं। महिला ने गहनों की बात की तो ठगों ने कहा, पुलिस ने जब्त कर लिया है, चार लाख रुपए भेजो। तब गहने छुड़ाकर भेज दूंगा। ऐसा न करने पर धमकी भी दी कि उसका नाम आया तो पुलिस तुम तक पहुंचेगी। आशा कार्यकर्ता ने परिवार को बिना बताए गहने बेचे और रुपए ठग को भेज दिए।
साइबर ठगों को महिला ने परेशानी बताई तो ठगों ने उसका ब्रेन वॉश कर दिया। कहा-वह मदद करेगा। उसने आशा कार्यकर्ता को वीडियो बनाने कहा। इस वीडियो में वह कह रही है कि उसका अपहरण हो गया है। रुपए नहीं दिए तो हत्या कर दी जाएगी। उसे धमकी दी जा रही है कि अंग बेचकर उसके शरीर के टुकड़े बरगी में फेंक दिए जाएंगे। यह वीडियो महिला ने साइबर ठग को भेजा।
पैसे और जेवर के बारे में परिजनों ने पूछा तो आशा कार्यकर्ता परेशान हो गई। वह ठगों के संपर्क में थी। उसने बाहर जाकर रुपए कमाने की सोची। 27 अप्रेल को घर से निकली। ट्रेन से मुंबई और सूरत गई। वहां काम करती। कभी भंडारे में खाना खाया तो कभी कहीं और। रात में सड़क पर सोती थी। फिर वह दिल्ली गई। वह ठगों के चंगुल में इस कदर फंसी थी कि हर बात शेयर कर रही थी।
ठगों ने यह वीडियो 1 जून को आशा कार्यकर्ता के परिजन को भेजा। रुपए मांगे, न मिलने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। परिजन ने 8 जून को केस दर्ज कराया। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया तो दिल्ली मिला। इसके बाद उसेे दिल्ली से महिला को दस्तयाब किया।
एएसपी समर वर्मा ने बताया, पूरे घटनाक्रम में महिला का फोन चोरी हो गया था। वह दूसरों के फोन मांगकर कभी-कभार घरवालों को फोन करती थी। इस नंबर से पुलिस ने उसकी लोकेशन निकाली और दिल्ली से उसे दस्तयाब किया। लेकिन महिला के दिमाग में अभी साइबर ठग का मायाजाल है। वह कह रही है, साइबर ठग जेल में है और छूट गया तो उसके गहने मिल जाएंगे। पुलिस अब उसकी काउसंलिंग कराएगी।
जबलपुर. शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर एक दंपती ने चार लोगों से साढ़े नौ लाख रुपए ऐंठ लिए। मुनाफा नहीं होने और रुपए नहीं मिलने पर एक पीड़ित ने अधारताल थाने में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने जयप्रकाश नगर निवासी संजीव श्रीवास्तव और पत्नी निशा पर केस दर्ज किया है।
Updated on:
19 Jun 2025 11:52 am
Published on:
19 Jun 2025 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
