जबलपुर। एक युवती नशे की हालत में कार चला रही थी। तभी कार बहक गई और उसने दर्जनों गाडिय़ों को भेड़ते हुए तीन लोगों को कुचल दिया। फिर स्टेडियम की दीवार से जा टकराई। कार के कोहराम से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। वहीं मौजूद गुस्साए लोगों ने युवती के साथियों को जमकर पीटा, तभी युवती मौका देखकर भाग निकली। पीडि़तों ने मदन महल थाने में युवती समेत उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।