वृद्ध ने भी किया शोषण
नवंबर माह में युवती को सुखदेव तिवारी ने कमर दबाने की बात कहकर घर बुलाया। युवती वहां पहुंची, तो सुखदेव ने जबरन उससे दुराचार किया। युवती ने पुलिस को बताया कि रवि रजक और राजकुमार रजक भी उससे छेड़खानी कर शारीरिक सम्बंध बनाने का दबाव बनाते थे। लेकिन वह दहशत में किसी से कुछ नहीं कहती थी। उसे तीन से चार माह का गर्भ हुआ, तो उसकी मां ने पूछा, तब उसने पूरा घटनाक्रम बताया।