17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING NEWS बेकाबू ट्रक घर में घुसा, 6 की मौके पर मौत- देखें वीडियो

सो रहे एक ही परिवार के 9 से 10 लोग उसकी चपेट में आ गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 21 Feb 2018, 10:34 AM IST

Horrific truck accident, 10 death on the spot

Horrific truck accident, 10 death on the spot

जबलपुर। जबलपुर से मंडला के बीच बरेला में अलसुबह एक बेकाबू ट्रक घर में घुस गया। जिससे मौके पर ही 10 लोगों की मौत होने की सूचना है। घटना की जानकारी लगने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है, उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच रहे हैं।

READ MORE- पुलिस का बड़ा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, महकमे में हड़कंप

जानकारी के अनुसार एक ट्रक बरेला मंदिर के ठीक सामने अनियंत्रित हो गया। और एक चाय की दुकान को टक्कर मारते हुए वहां स्थित दो घरों में जा घुसा। ट्रक की चपेट में आने से ६ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव किया और पुलिस को खदेड़ दिया। इसके बार कंट्रोल रूम को सूचित किया गया, जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों ने बरेला पुलिस के वाहन में आग लगा दी, वहीं पुलिस कर्मियों को दौड़ा दिया। कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी, एसपी शशिकांत शुक्ला समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से बातचीत कर समझाइश देने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक अभी घर में ही फंसा हुआ है, जिसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ड्राइवर नशे में धुत था, जिससे यह घटना हुई। ग्रामीणों ने ड्राइवर को बुरी तरह से पीटा है, पुलिस ने उसे बचाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

मृतकों के नाम
1. सतीश यादव पिता स्वर्गीय अच्छे लाल यादव 33
2. वंशिका तिवारी पिता प्रदीप तिवारी 11
3. दिलीप झारिया पिता सुखलाल झारिया 30
4. बालकिशन मरावी पिता भद्दूलाल मरावी 40
5. भूमेश आर्मो पिता लखन आर्मो 9 साल

विधायक भी पहुंचे
घटना की सूचना पाकर पनागर विधायक इंदु तिवारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं कुछ कांग्रेसी नेता भी अपने समर्थकों के साथ घटना स्थल पहुंचे हैं। सभी के द्वारा गुस्साए ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि हालात काबू में कर लिया गया है। इसी बीच प्रशासन ने बरेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में होगा मृतकों का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। पुलिस ने अब तक ६ लोगों के मरने की पुष्टि की है।

घायलों को विक्टोरिया लाया
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल लोगों को विक्टोरिया अस्पताल लाया गया है। इनकी संख्या करीब आधा दर्जन बताई जा रही है। वहीं एक को गंभीरावस्था के चलते मेडिकल रेफर कर दिया गया है। एक घायल को उसके परिजन निजी अस्पताल ले गए हैं।

तत्काल राहत मुआवजा
मौके पर पहुंचे कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी और एसपी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद तात्कालिक तौर पर रेडक्रॉस से सभी को १०-१० हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। वहीं मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद स्वीकृत कराने के लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव भेजा है।

READ MORE- होली पर करें ये टोटका, जमकर बरसेगा पैसा

एएसपी ग्रामीण संजय साहू के अनुसार ट्रक घुसने की सूचना है, ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया है, जिसके बाद कंट्रोल रूम से पुलिस बल भेज दिया गया है। राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कानून व्यवस्था भी बनी रहे इसके लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भेजी गई हैं। प्राथमिक उपचार के लिए बरेला अस्पताल व गंभीर मरीजों को जबलपुर के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हादसे को देखते हुए यातायात व्यवस्था भी परिवर्तित की जा रही है।

होली में इन गानों से चढ़ेगा मस्ती का रंग - देखें top holi songs list