इसके अलावा, अब तक ये आंदोलन अनुषासित चला है, लेकिन ताजा घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए ये कहना अनुचित नहीं होगा कि, विदेशी ताकतें, राष्ट्रद्रोही तत्व और कुछ राजनैतिक दलों का प्रयास किसान आंदोलन को अराजकता की ओर मोड़ देने में प्रयासरत है। अंदेशा है कि, साल 2017 में मंदसौर की दर्दनाक स्थिति की पुनरावृत्ति नहीं कर दी जाए, जहां 6 किसानों की गोली से मृत्यु हुई, 32 गाड़ियां जली और दुकाने-घर जले। उस समय जिन लोगों ने किसानों को हिंसक आंदोलन में झोंका वो नेता तो विधायक और मंत्री बन चुके, लेकिन जो जले-मरे उनके परिवार आज बर्बादी का दंश झेल रहे हैं। ऐसे आंदोलन से नुकसान तो देश का और किसानों का ही होता है।