
2 साल के मासूम से नौकरानी ने की ऐसी हैवानियत, CCTV देखकर उड़े माता-पिता के होश, वीडियो वायरल
जबलपुर. आजकल बड़े शहरों में अकसर पति-पत्नी दोनों ही बाहर नौकरी करते हैं। वहीं, अपने बच्चों की देखभाल के लिए अकसर लोग नैनी रखते हैं। माता-पिता का इंटेंशन ये होता है कि, जितने समय वो खुद अपने बच्चे का क्याल न रख सकें उतनी देर नैनी उनकी देखबाल करे। लेकिन, जितने लोग अपने बच्चों की देखभाल के लिए नैनी रखे हुए हैं जागरुकाता स्वरूप इस खबर पर जरूर ध्यान दें। दरअसल, मध्य प्रदेश के जबलपुर में नैनी की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। नौकरानी की इस हरकत ने मानवता की सारी हदें पार कर हैं।
बता दें कि, शहर में रहने वाले एक परिवार के मात्र 2 दो साल के मासूम बच्चे के साथ उसकी देखभाल के लिए रखी गई नैनी की जकझोर देने वाली करतूत सामने आई है। मामले का खुलासा घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुआ है। जिसके बाद पीड़ित के माता-पिता ने महिला के खिलाफ बच्चे से क्रूरता का मामला दर्ज कर लिया है।
काफी दिनों से बीमार रह रहा था मासूम
पीड़ित मासूम के पिता मुकेश द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पिछले एक महीने से उनका बेटा उदास रहने के साथ साथ बीमार रह रहा था। माता पिता का कहना है कि, वो ठीक से खाना भी नहीं खा पा रहा था, जब इलाज के लिए उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तो उसकी आंतों में इंफेक्शन पाया गया। वहीं, इसकी प्रमाणिकता करने के लिए डॉक्टर ने बच्चे की कुछ जांचें लिखीं। जांच रिपोर्ट देखने के बाद जो बात सामने आई, उसने बच्चे के माता-पिता ही नहीं बल्कि डॉक्टर को भी हैरानी में डाल दिया।
डॉक्टर ने जो बताया उसे सुनकर माता-पिता रह गए दंग
रिपोर्ट के हवाले से डॉक्टर ने माता-पिता को बताया कि, बच्चे के पेट में जो इंफेक्शन है वो गुटखा-तंबाकू और जूठा खाना खाने की वजह से हुआ है। डॉक्टर के मूंह से बच्चे द्वारा गुटखा-तंबाकू खाने की बात सुनकर माता-पिता के पैरो तले जमीन खिसक गई। डॉक्टर द्वारा कही गई बात की पुष्टि करने के लिए माता-पिता ने जब घर में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किये तो वो और भी हैरान रह गए। सीसीटीवी में माता पिता ने देखा कि, उनके बच्चे को नैनी बेहरमी से पीट रही है। बच्चे का पूरा खाना वो खूद ही खा रही है और बचा कुचा खाना उसके सामने रख देती है। पीड़ित बच्चे के माता पिता ने इसी वीडियो के आधार पर तुरंत ही पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी रजनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
CCTV में दिखी नैनी की घिनौनी करतूत
जानकारी के अनुसार, माता-पिता नौकरी करने के चलते अपने 2 साल के बच्ची की देखभाल करने के लिए नैनी रजनी चौधरी को काम पर रखा था। इसी दौरान उन्होंने बच्चे की देखरेख के लिए घर पर सीसीटीवी भी लगवा लिये थे, ताकि कहीं भी रहते हुए वो बच्चे को देख सकें। हालांकि, नैनी की निगरानी से बेफिक्र होकर उन्होंने बीते कई दिनों तक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक ही नहीं किये थे। लेकिन, डॉक्टर द्वारा बच्चे की स्थिति के बारे में बताए जाने के बाद उन्होंने जब CCTV कैमरे चेक किये तो रजनी की घिनौनी करतूत सामने आई।
Updated on:
15 Jun 2022, 3:43 PM IST
Published on:
15 Jun 2022, 3:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.