मैट्रो और लोकल ट्रेन की दरकार
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा बताते हैं कि - जेडीए, नगर निगम, टीएंडसीपी, शिक्षण संस्थाएंं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं कर रही हैं। यही वजह है कि विकास के लिहाज से जबलपुर पिछड़ता जा रहा है। शहर की यातायात व्यवस्था दम तोड़ रही है, सभी के आवास की व्यवस्था नहीं हो पा रही। रोजगार के अवसर नहीं हैं, युवा प्रतिभाएं पलायन कर रही हैं। 2030 की आवश्यकताओं के मद्देनजर आवश्यक इंफ्र ास्ट्रक्चर विकसित करने के साथ ही नगर के संतुलित विकास के लिए काम करना होगा।