19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / देश की टॉप 50 कंपनियां यहां अरबों के इन्वेस्टमेंट के साथ दे रहीं लाखों का पैकेज

देश की टॉप 50 कंपनियां यहां अरबों के इन्वेस्टमेंट के साथ दे रहीं लाखों का पैकेज

देश की टॉप 50 कंपनियां यहां अरबों के इन्वेस्टमेंट के साथ दे रहीं लाखों का पैकेज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 13 Apr 2018, 9:55 AM IST

packages of millions in jobs of india

packages of millions in jobs of india

जबलपुर. औद्योगिक केन्द्र विकास निगम (एकेवीएन) के अंतगज़्त संभाग के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में इस साल 51 नए उद्योग लगेंगे। इनमें सबसे ज्यादा कटनी एवं जबलपुर जिले में हैं। निगम ने इन उद्योगों को करीब 57 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित की है। वहीं 155 करोड़ रुपए के निवेश का अनुमान है। इन जगहों पर छोटे और बड़े उद्योग स्थापित हो जाते हैं तो 13 सौ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

read more - इस लड़की से शादी करने दूल्हा हवाई जहाज से ला रहा था 100 बाराती, फिर लड़की ने दिया ये जवाब

एकेवीएन के अंतर्गत जबलपुर, कटनी, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और नरसिंहपुर में औद्योगिक क्षेत्र हैं। ज्यादा निवेश कटनी में किया जा रहा है। यहां पर ढीमरखेड़ा में 500 हेक्टेयर से अधिक का औद्योगिक क्षेत्र है। इसके अलावा जबलपुर में मनेरी एवं उमरिया-डुंगरिया में जमीन का आवंटन किया गया है। ज्यादातर उद्योग मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हैं। हालांकि पिछले वित्तीय वषज़् के मुकाबले जमीन कम आवंटित हुई है, क्योंकि इससे पहले मनेरी में इंडियन आइल कारपोरेशन को एकमुश्त 40 एकड़ से ज्यादा भूमि का आवंटन किया गया था।

READ MORE- एकादशी पर इन राशि वालों की खुलने वाली है किस्मत, लक्ष्मी जी करेंगी धन वर्षा

about- 13 सौ लोगों को मिलेगा रोजगार
औद्योगिक क्षेत्रों में आधा सैकड़ा इंडस्ट्री करेंगी 155 करोड़ का निवेश
एकेवीएन औद्योगिक एरिया में 57 हेक्टेयर भूमि का आवंटन

32 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन- एकेवीएन की एक रिपोटज़् के अनुसार बीते वित्तीय वषज़् में करीब 32 उद्योगों में उत्पादन कायज़् शुरू कर दिया गया। इनमें करीब 50 करोड़ रुपए का पूंजीनिवेश किया गया है। यही नहीं लगभग 550 लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया गया। इसमें भी बड़ी इकाइयां कटनी में आईं।

READ MORE- प्राइवेट स्कूलों को कॉपी किताब में इतना मिलता कमीशन, जानकर उड़ जाएंगे होश

वित्तीय वषज़् में नए उद्योगों को भूमि का आवंटन औसतन संतोषजनक रहा। हमारा प्रयास है कि वृहद उद्योगों की स्थापना हों। क्योंकि अभी भी इतनी औद्योगिक भूमि है जिसमें सैकड़ों उद्योग स्थापित हो सकते हैं।
- सीएस धुवेज़्, एमडी

जबलपुर के औद्योगिक क्षेत्र में भूमि
औद्योगिक क्षेत्र भूमि
मनेरी 487 हेक्टेयर
हरगढ़ 271 हेक्टेयर
उमरिया-डुंगरिया 215 हेक्टेयर