29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेल करने की धमकी देकर प्रोफेसर ने 6 महीने तक किया छात्रा से रेप

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में 59 साल का प्रोफेसर रिसर्च कर रही छात्रा का डरा धमकाकर 6 महीने से कर रहा था रेप..

2 min read
Google source verification
rape.jpg

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरु-शिष्य की परंपरा को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रोफेसर लगातार 6 महीने से छात्रा का रेप कर रहा था। मामला रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का है जहां पदस्थ 59 साल के प्रोफेसर को छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूनिवर्सिटी से रिसर्च कर रही छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर ने उसे फेल करने की धमकी दी और कई बार उसके साथ रेप किया। 16 अगस्त को फिर जब प्रोफेसर ने उसके साथ ज्यादती की तो उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रैंड को थप्पड़ मारा तो बेटी ने करा दी पिता की हत्या

फेल करने का डर बताकर प्रोफेसर ने लूटी इज्जत
जबलपुर का रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय वैसे तो अनियमितताओं की खबरों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहता है लेकिन इस बार यूनिवर्सिटी में एक ऐसी घटना सामने आई है जो शर्मसार कर देने वाली है। पुलिस के मुताबिक डिंडौरी की रहने वाली छात्रा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से बायो साइंस पर पीएचडी कर रही है। छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विभाग के प्रोफेसर रवि मिश्रा के खिलाफ रेप करने की शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि प्रोफेसर रवि मिश्रा ने 6 महीने पहले उसे फेल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया था वो डर के कारण चुप हो गई तो फिर प्रोफेसर ने कई बार उसके साथ ज्यादती की। 16 अगस्त को भी प्रोफेसर रवि मिश्रा ने उसकी आबरू लूटी लेकिन इस बार छात्रा ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- जिसे बेटी बनाकर गोद लिया, उसी बच्ची के साथ व्यापारी ने की गंदी हरकत

6 महीने पहले भी की थी छात्रा ने शिकायत
बताया जा रहा है कि जिस छात्रा ने प्रोफेसर रवि मिश्रा के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है उसने 6 महीने पहले भी प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन तब प्रोफेसर ने छात्रा से माफी मांग ली थी और छात्रा ने बदनामी के डर से अपनी शिकायत वापस ले ली थी। छात्रा का आरोप है कि माफी मांगने के बाद भी प्रोफेसर की अश्लील हरकतें बंद नहीं हुईं और वो लगातार उसके साथ ज्यादती करता रहा । छात्रा ने सारी बात अपनी सहेली को बताई और फिर सहेली के हिम्मत देने के बाद छात्रा फिर से थाने पहुंची और प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

देखें वीडियो- साहब की पत्नी को नहीं मिली बस में जगह तो थाने को बस में खड़ा कराया