25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा का आरोप- ‘प्रोफेसर ने हाथ पकड़कर खींचा, किस करने की कोशिश की’

रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी का मामला..5 महीने बाद भी शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई तो महिला आयोग से की शिकायत..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 25 Aug 2022, 8:05 PM IST

jabalpur.jpg

जबलपुर. अक्सर सुर्खियों में रहने वाली मध्यप्रदेश के जबलपुर की रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार सुर्खियों की वजह एक छात्रा के द्वारा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाया जाना है। छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर ने पढ़ाने के बदले उसकी अस्मत मांगी और जब मना किया और शिकायत की तो उसे धमकाया गया। पीड़ित छात्रा ने अब मामले की शिकायत महिला आयोग से की है और मीडिया के सामने आकर भी मामले का खुलासा किया है।

हाथ पकड़कर खींचा, किस करने की कोशिश की- छात्रा
पीड़ित छात्रा ने बताया कि वो यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ सोशल वर्क डिपार्टमेंट में चौथे सेमेस्टर में पढ़ रही है। जिस प्रोफेसर पर छात्रा ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं उनका नाम रज्जन द्विवेदी है जो गेस्ट फैकल्टी हैं। छात्रा ने बताया कि करीब 5 महीने 14 छात्राओं का एक ग्रुप टूर पर चित्रकूट गया था। जिसमें गार्जियन के तौर पर गेस्ट फैकल्टी रज्जन द्विवेदी भी साथ में थे। इसी दौरान प्रोफेसर ने अकेला पाकर उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचा और किस करने की कोशिश की, जिसका उसने विरोध किया। इतना ही नहीं छात्रा ने ये भी बताया कि एक बार पढ़ाते वक्त भी उन्होंने उसका हाथ पकड़ा और किस करने की कोशिश की जिसके कारण उसने प्रोफेसर को धक्का दे दिया था। इसके बाद प्रोफेसर उसे धमकाने लगे।

यह भी पढ़ें- अननेचुल संबंध बनाने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार, लड़के को बनाया था हवस का शिकार


महिला आयोग में की शिकायत
पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि टूर से लौटकर ही उसने यूनवर्सिटी प्रबंधन, कुलपति और पुलिस में शिकायत की थी। कुलपित ने एक 6 सदस्यीय टीम भी बनाई जिसने तीन दिन में अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी थी लेकिन 5 महीने बीतने के बाद भी आरोपी प्रोफेसर पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। एक्शन न होने के कारण प्रोफेसर उसे शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहा है जिससे परेशान होकर अब छात्रा ने महिला आयोग से मामले की शिकायत की है। महिला आयोग ने विश्वविद्यालय से जांच रिपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज मांगे हैं।

यह भी पढ़ें- देखे रहे हैं रेल मंत्री जी...रेल मंडलों के झगड़े में यात्रियों की हो रही फजीहत, पहली ही यात्रा में नई ट्रेन में विवाद