
teacher throws duster at class 7 student head injury, एमआरआई कराती हुई छात्रा व सिर पर लगी चोट (Source-Patrika)
Jabalpur Teacher Throws Duster At Student: मध्यप्रदेश के जबलपुर में गंगानगर स्थित पीएम एसएचआर आई रानी दुर्गावती उच्चतर माध्यमिक शाला में सातवीं कक्षा की एक छात्रा को शिक्षक द्वारा डस्टर फेंककर मारे जाने की खबर सामने आई है। छात्रा के पालकों ने इस मामले की संजीवनीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। डस्टर बच्ची के सिर में लगना बताया गया है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामला गंगानगर स्थित रानी दुर्गावती उच्चतर माध्यमिक शाला का है। यहां सातवीं कक्षा की एक छात्रा के सिर पर डस्टर लगने से चोट आई है। छात्रा को स्कूल के टीचर आशीष जैन ने डस्टर फेंककर मारा था। डस्टर छात्रा के सिर पर लगा और उसे चोट आई, छात्रा के सिर से कक्षा में ही खून निकलने लगा था और वो अर्धबेहोश हो गई थी। डस्टर मारने वाले टीचर आशीष ने कक्षा में रुमाल लगाकर छात्रा के सिर से बह रहे खून को रोक दिया था। घायल छात्रा ने इस दौरान शिक्षक से घर जाने की इच्छा भी जताई लेकिन शिक्षक ने उसे क्लास से बाहर नहीं जाने दिया। जिसके कारण छात्रा की तबीयत और बिगड़ गई।
पुलिस का कहना है कि कुछ देर कक्षा में ही छात्रा की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद कक्षा की दूसरी छात्राएं ने स्कूल के दूसरे शिक्षकों को पूरी घटना बताई। इसके बाद स्कूल के स्टाफ ने तुरंत छात्रा के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और बच्ची की घायल हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने छात्रा हालत को देखते हुए तत्काल छात्रा का एमआरआई कराया और उसे इलाज के लिए भर्ती किया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
Updated on:
01 Oct 2026 03:46 pm
Published on:
01 Oct 2026 03:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
