क्रेडिट सिस्टम के माध्यम से ऐसे छात्र जो बोर्ड परीक्षा पास होने की उमीद छोड़ देते थे या पास होने के लिए कई साल लगा देते थे, उन्हें फायदा मिलेगा। कई विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो अनुत्तीर्ण या पूरक आने के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं, ऐसे में इस योजना से ड्राप आउट रेट में कमी लाने में मदद मिलेगी। दसवीं-बारहवीं की मुख्य परीक्षा में फेल हुए छात्र क्रेडिट सिस्टम की मदद से सप्लीमेंट्री परीक्षा (CG supplementary exam date) के साथ ही दोबार परीक्षा दे सकेंगे। इसमें वे चाहे कितने भी विषय में फेल हों, इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।