CG Fraud News: बोधघाट थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में रहने वाली एक युवती को उनके परिचय के एक युवक ने आत्मानंद स्कूल में नौकरी लगवाने की बात कहकर 6 लाख रूपए ठग लिए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांधी नगर वार्ड निवासी कुमारी पारो मौर्य ने पुलिस शिकायत करते हुए बताया कि अजित दीक्षित नाम के युवक अपने जान पहचान होने का फायदा उठाते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रूपए ठग लिए है।