16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Naxal Killed: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़, 6 नक्सली मारे गए, हथियार बरामद…

CG Naxal Killed: छत्तीसगढ़ से बॉर्डर क्रॉस करते हुए तेलंगाना भाग रहे नक्सलियों से ग्रेहाउंडस के जवानों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में छह हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं।

2 min read
Google source verification
CG naxal killed

CG Naxal Killed: छत्तीसगढ़ में 9 नक्सलियों के मारे जाने को 48 घंटे ही बीते थे कि तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रे-हाउंस फोर्स ने मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ छत्तीसगढ़ में नहीं बल्कि सीमावर्ती भद्रादीकोठागुडम जिला और पिनपाका मंडल करकागुडम के जंगल में गुरुवार को तडक़े हुई।

छत्तीसगढ़ से बॉर्डर क्रॉस करते हुए तेलंगाना भाग रहे नक्सलियों से ग्रेहाउंडस के जवानों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में छह हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो जवानों के घायल होने की खबर है। घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके से हथियार व विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें: CG Naxal Killed: मुठभेड़ में मारे गए 6 महिला और 3 पुरुष नक्सली, मौके पर लांचर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद…

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सल कमांडर लक्ष्मण समेत अन्य नक्सली जंगल के रास्ते तेलंगाना की ओर जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही आंध्र की स्थानीय पुलिस और ग्रेहाउंड्स फॉर्स ने नक्सलियों को घेर लिया। जिसके बाद दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल जवानों को इलाज के लिए भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त कुंजा विरैया, तुलसी, शुक्र, चालो, दुर्गेश व कोटो के रूप में की गई है। ऑपरेशन एसपी पंकज परितोष ने बताया है कि पुलिस के बढ़ते दबाव से नक्सलियों के छत्तीसगढ़ से भाग कर तेलंगाना आने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद ग्रे हाउंड्स फोर्स के जवानों ने नक्सलियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया था।

मारे गए दो नक्सली सुकमा और बीजापुर के

मुठभेड़ के बाद ग्रेहांउड्स के जवानों ने 6 डेडबॉडी बरामद की है। इनमें एक डिविजनल कमेटी मेंबर एक एरिया कमेटी मेंबर और 4 पार्टी सदस्य शामिल हैं। इनमें 2 नक्सली बस्तर के सुकमा और बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। मारे गए नक्सलियों में दो महिलाएं भी हैं।