25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Jagdalpur / सफाई व्यवस्था और बंद लाइट पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस के छूटे पसीने

सफाई व्यवस्था और बंद लाइट पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस के छूटे पसीने

Congress Protest: साफ सफाई और जागरूकता के नाम पर महापौर और निगम का पूरा अमला फोटो सेशन में व्यस्त है। वार्डों में जलभराव की स्थिति है। आवारा पशुओं व कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। डेंगू, मलेरिया का प्रकोप फैलने लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 19 Jul 2025, 1:39 PM IST

सफाई और बंद लाइट पर कांग्रेस का आक्रोश (Photo source- Patrika)

सफाई और बंद लाइट पर कांग्रेस का आक्रोश (Photo source- Patrika)

Congress Protest: शहर कांग्रेस ने शुक्रवार को निगम कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसी दोपहर 12 बजे के बाद निगम कार्यालय की ओर बढ़े। इस बीच उन्हें इंदिरा स्टेडियम के पास बेरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता इतने उग्र हो गए कि कुछ नेता और कार्यकर्ता बेरिकेड को पार करके निगम के गेट तक पहुंच गए और वहीं बैठकर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

Congress Protest: पार्षदों के वार्ड में सफाई के नाम पर भेदभाव

कांग्रेसी शहर की सफाई व्यवस्था और बंद स्ट्रीट लाइट के अलावा आवारा मवेशियों और कुत्तों की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि महापौर के कार्यकाल को 5 महीने हो चुके हैं पर शहर में समस्याएं जस की तस हैं। मुख्य मार्गों के डिवाइडरों पर स्थापित स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। अंधेरे के कारण दुर्घटनाएं और आपराधिक गतिविधियों की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।

साफ सफाई और जागरूकता के नाम पर महापौर और निगम का पूरा अमला फोटो सेशन में व्यस्त है। वार्डों में जलभराव की स्थिति है। आवारा पशुओं व कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। डेंगू, मलेरिया का प्रकोप फैलने लगा है। मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम आयुक्त और जिला मलेरिया अधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा था फिर भी कुछ नहीं हुआ। सुशील ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में सफाई के नाम पर भेदभाव हो रहा है। गाड़ियां नहीं भेजी जा रही हैं।

अतिक्रमण के नाम पर छीन रहे रोजी-रोटी: नेता प्रतिपक्ष

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर निगम प्रशासन छोटे-छोटे दुकानदारों पर एक तरफा कार्रवाई कर उनकी रोजी-रोटी छीन रहा है। यह कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। महापौर और निगम प्रशासन को शहर की अन्य गंभीर समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया था लेकिन कुछ नहीं हुआ इसलिए आज यह प्रदर्शन करने हमें निकलना पड़ा।

दिखावे में व्यस्त नगर निगम: रेखचंद

Congress Protest: पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने घेराव के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा शासित नगर निगम सिर्फ दिखावे की योजनाओं में व्यस्त है। जबकि जमीनी स्तर पर जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। जैन ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में 15वां स्थान पाकर उसे ऐसे प्रचारित किया जा रहा है जैसे कि पूरा शहर साफ हो गया है। शहर की जनता समझ रही है कि रैकिंग कैसे मिली है। जनता कांग्रेस के साथ है। आने वाले दिनों में हालात नहीं सुधरे तो और उग्र प्रदर्शन कर निगम प्रशासन के कारनामों को सामने लाया जाएगा।

प्रदर्शन में युवा नेता का पांव फ्रैक्चर

कांग्रेस पार्टी के नगर निगम कार्यालय घेराव के दौरान युवा नेता रोशन राज पानी घायल हो गए। उनका पांव फ्रैक्चर हो गया। प्रदर्शन के बाद शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी रोशन से मिलने उनके घर पहुंचे।