11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी साल में प्रदेश में ही घिरी भाजपा, इस पार्टी ने लगाए किरोड़ी मीणा को लेकर ये आरोप!

चुनावी साल में प्रदेश में ही घिरी भाजपा, इस पार्टी ने लगाए किरोड़ी मीणा को लेकर ये आरोप!  
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

May 29, 2018

bjp

BJP

जयपुर

प्रदेश के चुनावी साल में बीजेपी आरोपों के बीच घिर सी गई है। अभी तक कांग्रेस पार्टी ही बीजेपी पर आरोप प्रत्यारोप करती थी और अब हाल ही में आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा सरकार पर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा से बौखला उठी है भाजपा पार्टी के नेताओं को परेशान करने का आरोप भी लगाया है।

READ : राजस्थान में यहां 27 साल बाद टूटेगा सर्वाधिक गर्मी का रिकॉर्ड ! 49 डिग्री तक जा चुका है इस जिले का तापमान


प्रत्याशियों की घोषणा से बौखला उठी है भाजपा

आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि जब से उन्होंने अपने 10 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा की है, तब से ही प्रदेश में भाजपा सरकार बौखला उठी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेता पार्टी के प्रत्याशियों और नेताओं को परेशान करने लगे है।

आम आदमी पार्टी के नेता अमित शर्मा ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा कि भीलवाड़ा में जल संकट को दूर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक और भाजपा नेताओं के कहने पर पुलिस ने आप पार्टी के प्रत्याशी सुनील आगीवाल और वरिष्ठ नेता पूनमचंद भंडारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसा दी।

READ : REET 2018 : रीट शिक्षक भर्ती 2018 में 26 हज़ार पदों को लेकर आई बड़ी खबर


किरोड़ीलाल मीणा खिलाफ नहीं बोलने की चेतावनी

वहीं, लालसोट में आप पार्टी के नेता रामवतार जोरवाल के साथ मारपीट हुई और उनके शोरूम में तोडफ़ोड़ कर दी गई। मारपीट करने वाले ने भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ कुछ नहीं बोलने की चेतावनी दी। इसके साथ ही यह भी आरोप है कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काला कानून के खिलाफ सिविल लाइंस फाटक पर प्रदर्शन किया। इस पर सरकार के इशारे से पार्टी के 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।